प्रियंका चोपड़ा ने बच्चा पैदा करने के सवाल पर दिया मजेदार जवाब, कहा- 'प्रैक्टिस जारी है'

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भविष्य में माता-पिता बनने के बाद अपने और अपने पति निक जोनस के जीवन में बदलाव के बारे में बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने बच्चा पैदा करने के सवाल पर दिया मजेदार जवाब, कहा- 'प्रैक्टिस जारी है'

स्टार कपल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) 1-2 दिसंबर 2018 को राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद ये कपल अपने सपनों के लॉस एंजेलिस वाले घर में अपनी बेस्ट लाइफ जी रहा है। प्रियंका और निक अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनके जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद वे एक साथ हैं और हर गुजरते दिन के साथ उनका बंधन मजबूत होता जा रहा है।

प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस खुशहाल शादीशुदा कपल हैं और उन्होंने एक साथ वैवाहिक जीवन के तीन साल पूरे कर लिए हैं। अब, उनके फैंस हर विवाहित जोड़े की तरह ही उन दोनों के माता-पिता बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, निक और प्रियंका अभी बच्चे की योजना नहीं बना रहे हैं, क्योंकि वे अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बहुत व्यस्त हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने परिवार शुरू करने और मां बनने की अपनी योजनाओं के बारे में बात की।

(ये भी पढ़ें- विक्की कौशल-कैटरीना कैफ ने शादी के बाद मनाई पहली लो​हड़ी, सामने आईं सेलिब्रेशन की तस्वीरें)

प्रियंका चोपड़ा जोनस की प्रेग्नेंसी की अफवाहें अक्सर चर्चा का विषय बन जाती हैं। हालांकि, अभिनेत्री और उनके पति निक जोनस ने इन बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया और उसके बारे में अब तक चुप्पी साधे हुए हैं। हाल ही में, 'वैनिटी फेयर' को दिए गए इंटरव्यू में प्रियंका ने बच्चे पैदा करने और परिवार शुरू करने के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "ये भविष्य के लिए हमारी इच्छा का एक बड़ा हिस्सा है। ईश्वर की कृपा से जब जो होना होता है, वही होता है।"

(ये भी पढ़ें- पूनम पांडे पति सैम बॉम्बे से अलग होने के बाद ले रहीं थेरेपी, नए रिश्ते में आने से किया इनकार)

कहने की जरूरत नहीं है कि, प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस अपने पेशेवर मोर्चे पर बुलंदियों को छू रहे हैं और उनका जीवन पहले से कहीं ज्यादा व्यस्त है। जब उनसे व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद बच्चा होने के बारे में पूछा गया, तो प्रियंका ने हंसते हुए कहा, "नहीं, हम अभ्यास करने में बहुत व्यस्त हैं।" बच्चे पैदा करने के बारे में प्रियंका का मजेदार जवाब किसी को भी जोर से हंसाने के लिए काफी है। हालांकि, उनसे आगे माता-पिता बनने और निक जोनस के काम के साथ उनकी योजनाओं के बारे में पूछा गया। जब उनसे कहा गया कि, जब कोई बच्चा उनके जीवन में प्रवेश करेगा, तो उन्हें अपना काम थोड़ा कम करना होगा। प्रियंका ने इस पर जवाब दिया, "मैं इसके साथ सहमत हूं। हम दोनों इसके साथ सहमत हैं।"

(ये भी पढ़ें- करिश्मा तन्ना ने BF वरुण बंगेरा संग अपनी शादी की कंफर्म, वेडिंग डेट का भी किया खुलासा)

नवंबर 2021 में प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने नाम में से 'जोनस' सरनेम हटा दिया था, तो नेटिज़न्स ने सोचा था कि, क्या इसका मतलब उनके विवाहित जीवन में परेशानी है। हालांकि, उनके पति निक जोनस के साथ उनकी थैंक्सगिविंग पोस्ट ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया था। प्रियंका ने उसी के बारे में बात की और कहा, "वास्तव में, यह एक बहुत ही कमजोर भावना है कि, अगर मैं एक तस्वीर पोस्ट करती हूं, तो उस तस्वीर में मेरे पीछे जो कुछ भी है, उसे ज़ूम इन किया जा रहा है और लोग अनुमान लगा रहे हैं। यह सिर्फ एक पेशेवर खतरा है। सोशल मीडिया के शोर के कारण, हमारे जीवन में इसकी व्यापकता के कारण, मुझे यह उससे कहीं अधिक बड़ा लगता है। मुझे लगता है कि, हम इसे वास्तविक जीवन में बहुत अधिक महत्व देते हैं और मुझे नहीं लगता कि, इसकी आवश्यकता है।"

फिलहाल, निक और प्रियंका के माता-पिता बनने का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। तो आपकी इस पर क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.