प्रियंका चोपड़ा ने अपने बेबी के नर्सरी की दिखाई झलक! पति निक जोनस संग शेयर कीं फोटोज

हाल ही में, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी न्यू बॉर्न बेबी की नर्सरी की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बेबी के नर्सरी की दिखाई झलक! पति निक जोनस संग शेयर कीं फोटोज

बॉलीवुड से ग्लोबल आइकॉन बनीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के साथ शादी की थी। शादी के बाद अक्सर उनसे उनके बेबी प्लान के बारे में पूछा जाता था। हालांकि, कपल ने कुछ दिन पहले अपने माता-पिता बनने की जानकारी देकर सभी को हैरान कर दिया था।

Priyanka Chopra with hubby Nick Jonas

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 22 जनवरी 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट के जरिए अपने माता-पिता बनने की जानकारी दी थी। इस पोस्ट में कपल ने लिखा था, “हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि, हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।” एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका और निक ने एक बेटी का स्वागत किया है।

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल)

Priyanka Chopra Announcement On Baby

इस खुशखबरी के करीब के एक महीने बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपने बच्चे की नर्सरी की एक झलक साझा की है। प्रियंका ने 24 फरवरी 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें कुछ फोटोज एक्ट्रेस की सोलो हैं, जबकि एक फोटो उनके पति निक जोनस के साथ है। वहीं, उनके डॉगीज और लंच डेट की भी झलक तस्वीरों में देखी जा सकती है। हालांकि, हमारा ध्यान अभिनेत्री की उस तस्वीर पर गई, जिसमें कई सारे टेडी वियर्स रखे हुए हैं। इससे लगता है कि, ये तस्वीर उनके न्यू बॉर्न बेबी के नर्सरी की है। प्रियंका ने इन फोटोज को ‘फोटो बंप’ कैप्शन दिया है।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra with hubby Nick Jonas

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra Baby Nursery

Priyanka Chopra's doggies

Priyanka Chopra Lunch Date

हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कॉमेडियन रोजी ओ'डॉनेल की आलोचना करते हुए एक नोट साझा किया है, जिन्होंने एक्ट्रेस को दीपक चोपड़ा (अमेरिकी लेखक) की बेटी के रूप में संबोधित किया था। साथ ही उन्हें 'निक जोनस की पत्नी', 'कोई चोपड़ा' और यहां तक ​​कि 'चोपड़ा पत्नी' जैसे नामों से भी बुलाया था।

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सालाना कमाई है करोड़ों में, कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान)

Priyanka Chopra

एक्ट्रेस ने इसकी आलोचना करते हुए एक नोट में लिखा है, “सभी को नमस्कार, कुछ विचार। मैंने कभी भी खुद को इतनी गंभीरता से नहीं लिया कि, हर कोई यह सोच सके कि, मैं कौन हूं, या मैं क्या काम करती हूं। लेकिन अगर आप एक बहुत ही अजीब चीज के लिए सार्वजनिक माफी मांगना चाहते हैं, तो मुझे लगता है कि, ये सब करने से पहले मेरा नाम गूगल करना चाहिए और तब मेरे पास सीधे पहुंचना चाहिए। हम सभी अपने अद्वितीय व्यक्तित्व के लिए और ‘किसी’ या ‘किसी की पत्नी’ के रूप में खुद को संदर्भित किए जाने पर माफी मांगे जाने के लिए सम्मान के पात्र हैं। अगर हम अपने मतभेदों का प्रामाणिक तरीके से सम्मान करना सीख सकते हैं, तो जिस दुनिया में हम अपने बच्चों की परवरिश करते हैं, वह अद्भुत होगी।”

Priyanka's Statement

(ये भी पढ़ें- बहुत आलीशान है प्रियंका चोपड़ा का यूएस वाला घर, यहां देखें अंदर की खूबसूरत तस्वीरें)

फिलहाल, प्रियंका की बेबी की नर्सरी की झलक आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.