प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को दिया खास सरप्राइज, देखें खूबसूरत वीडियो

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने लविंग हसबैंड निक जोनस को एक सरप्राइज दिया है, जिसका एक वीडियो निक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को दिया खास सरप्राइज, देखें खूबसूरत वीडियो

अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धमाल मचाने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ लॉस एंजलिस में रह रही हैं और यहां पर कपल अपनी मैरिड लाइफ को काफी ज्यादा एंजॉय कर रहा है। प्रियंका और निक अपनी लविंग केमिस्ट्री की वजह से फैंस के बीच हमेशा छाए रहते हैं। खास बात ये है कि दोनों ही एक-दूसरे को स्पेशल फील करवाने के लिए अक्सर सरप्राइज देते रहते हैं। इसी कड़ी में, प्रियंका चोपड़ा ने अपने लविंग हसबैंड निक जोनस को एक बार फिर सरप्राइज दिया है, जिसकी एक झलक निक ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

इससे पहले ये जान लीजिए कि, प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस 1 दिसंबर 2018 को शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। दोनों की पहली मुलाकात वैनिटी फेयर ऑस्कर की आफ्टर पार्टी के दौरान हुई थी। प्रियंका और निक के बीच 10 सालों का एज गेप है, इसी वजह से कपल काफी ज्यादा ट्रोलर्स के निशाने पर रहता था। लेकिन सभी आलोचनाओं को किनारे रखते हुए, प्रियंका और निक ने उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। वहीं, अब दोनों तमाम कपल्स के लिए किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं हैं। दोनों की शादी को दो साल हो गए हैं और तब से लेकर अब तक हम इस कपल को लाइफ के हर कदम पर प्रोफेशनली व पर्सनली एक-दूसरे को सपोर्ट करते हुए देखते हैं। हालांकि, इन दिनों निक लॉस एंजिल्स में हैं और प्रियंका अपने काम के सिलसिले में लंदन में रह रही हैं। (ये भी पढ़ें: करीना अपनी सास शर्मिला टैगोर और पति सैफ को करती हैं बेहद प्यार, नए घर में लगवाएंगी फोटो)

आइए अब आपको दिखाते हैं कि प्रियंका ने अपने पति निक जोनस को क्या सरप्राइज दिया है। दरअसल, निक जोनस ने 21 फरवरी 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने प्रियंका द्वारा दिए गए सरप्राइज के बारे में बताया है। इस वीडियो की शुरुआत एक अंधेरे कमरे से होती है, जिसकी लाइट निक जलाते हैं और कमरे की सजावट देखकर वह हैरान रह जाते हैं। निक कहते हैं, ‘तो यह हुआ।’ वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि कमरे को काफी सुंदर तरीके से डेकोरेट किया गया है। पूरे कमरे को गुब्बारों से सजाया गया है और इन गुब्बारों पर लिखा है, ‘सैटरडे नाइट लाइव’ और ‘मुबारक हो निक।’ निक को अपनी पत्नी प्रियंका से मिला ये सरप्राइज काफी ज्यादा पसंद आया है, जिस वजह से वीडियो के आखिर में वह कहते हुए नजर आते हैं, ‘यह बहुत अच्छा है, धन्यवाद बेबी।’ इसके साथ ही उनके चेहरे पर प्यारी स्माइल भी साफ देखी जा सकती है। (ये भी पढ़ें: हिमांशी खुराना ने बॉयफ्रेंड आसिम रियाज संग अपनी सगाई की अफवाहों पर की बातचीत)

इस वीडियो को शेयर करते हुए निक जोनस ने कैप्शन में लिखा है, ‘मेरी पत्नी ने आज मुझे (ऑल द वे फ्रॉम लंदन) सरप्राइज किया। शुक्रिया @priyankachopra आप सबसे अच्छी हैं।’ निक द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। बता दें कि, निक 27 फरवरी के ‘सैटरडे नाइट लाइव’ के एपिसोड को न केवल होस्ट करेंगे, बल्कि वे म्यूजिकल गेस्ट भी होंगे। इस शो में वह अपने अपकमिंग ‘सिंगल स्पेसमैन’ को भी परफॉर्म करेंगे। इसी खास दिन से पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने लविंग हसबैंड को इतना प्यारा सरप्राइज दिया है। (ये भी पढ़ें: सिंगर हर्षदीप कौर और नीति मोहन ने एक साथ फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप, देखें क्यूट वीडियोज)

इससे पहले, क्रिसमस के मौके पर निक जोनस ने अपनी लविंग वाइफ प्रियंका को एक खास सरप्राइज दिया था, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट में स्नो मोबाइल (Snow Mobile) स्कूटर दिया था और एक्ट्रेस ने भी पति निक से मिले इस स्कूटर को सड़कों पर खूब चलाया था, जिसके कुछ वीडियोज एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। वीडियोज में देखा जा सकता है कि प्रियंका अपने पति निक और मां मधु चोपड़ा के साथ बर्फ से जमी सड़कों पर स्कूटर चला रही हैं और इस पल का मजा ले रही हैं। एक्ट्रेस की इन वीडियोज पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था।

फिलहाल, ये तो सच है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और दोनों ही एक-दूसरे को स्पेशल फील करवाते रहते हैं। तो प्रियंका द्वारा अपने पति निक को दिया गया ये सरप्राइज आपको कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।  

(फोटो क्रेडिट: निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.