प्रियंका चोपड़ा को उनके लंबे बालों के लिए किया गया ट्रोल, यूजर ने ​कहा- 'असली हैं या नकली'

हाल ही में, एक हेयरकेयर प्रमोशनल इवेंट में स्पॉट किए जाने के दौरान एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को उनके लंबे बालों के लिए काफी ट्रोल किया गया।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा को उनके लंबे बालों के लिए किया गया ट्रोल, यूजर ने ​कहा- 'असली हैं या नकली'

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopraअपने जबरदस्त एक्टिंग स्किल और शानदार फैशन सेंस से अपने फैंस का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। इन दिनों वह और उनके पति निक जोनस अपने जीवन के सबसे अच्छे चरण 'पैरेंटहुड' का आनंद ले रहे हैं। दोनों जनवरी 2022 में पहली बार सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने थे। फिलहाल, प्रियंका अपने हेयरकेयर प्रोडक्ट के लॉन्च के लिए मुंबई में हैं। हालांकि, ऐसे ही एक प्रमोशनल प्रोग्राम में उनके लुक को लेकर उन्हें बेरहमी से ट्रोल किया गया। आइए आपको बताते हैं।

priyanka

यह 31 अक्टूबर 2022 की बात है, जब प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मुंबई के अपने एयर टिकट की एक झलक पोस्ट की थी। अभिनेत्री ने तीन वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अपने घर भारत लौटने के लिए अपने उत्साह का भी खुलासा किया था। इसके ऊपर प्रियंका ने लिखा था, "आखिरकार.. घर जा रहे हैं। तीन साल बाद।"

priyanka

4 नवंबर 2022 को प्रियंका चोपड़ा को मुंबई में अपने हेयरकेयर प्रोडक्ट लॉन्चिंग इवेंट में देखा गया। पंप हील्स के साथ ऑरेंज कलर की ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। साथ ही गोल्डन हूप्स, डेवी मेकअप और लंबे वेवी हेयरडू ने उनके लुक को कंप्लीट किया था। हालांकि, जैसे ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, उन्हें अपने लंबे बालों के लिए काफी ट्रोल किया गया। यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

priyanka

priyanka

priyanka

इससे पहले, प्रियंका ने अपने इंस्टा हैंडल से अपने लॉस एंजेलिस स्थित घर पर दिवाली समारोह की कुछ शानदार झलकियां साझा की थीं। तस्वीरों में उनकी मां मधु चोपड़ा, उनके पति निक, उनकी बेटी मालती और कुछ लोग नजर आ रहे थे। प्रियंका ने सफेद पलाज़ो पैंट और एक लंबे ओवरकोट के साथ एक गोल्डन ब्लाउज पहना हुआ था और निक रेशम के कुर्ता-पायजामा में हैडसम लग रहे थे। हालांकि, यह उनकी बेटी थी जो एक छोटे से लहंगे-चोली में सबसे प्यारी लग रही थीं। पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

priyanka diwali

फिलहाल, प्रियंका के हेयर एक्सटेंशन के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.