प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग क्रिसमस की सुबह की दिखाई झलक, बेडरूम में दिखीं एक्ट्रेस

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ अपने क्रिसमस की सुबह की झलक दिखाई है। आइए देखते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग क्रिसमस की सुबह की दिखाई झलक, बेडरूम में दिखीं एक्ट्रेस

पूरी दुनिया में आज यानी 25 दिसंबर 2022 को क्रिसमस का त्योहार मानाया जा र​हा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी इस पर्व को धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के लिए ये क्रिसमस बेहद खास है, क्योंकि वह पहली बार अपनी बेटी के साथ इसे मना रही हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक छोटी सी झलक फैंस के साथ शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

priyanka chopra

दरअसल, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के पहले क्रिसमस समारोह के लिए एक अनजान डेस्टिनेशन पर गई हैं। 25 दिसंबर 2022 को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, "सुबह की चुस्कियों और क्रिसमस मैजिक के लिए तैयार।" वीडियो में प्रियंका ने अपनी बेटी के पैरों की झलक और अपने बेडरूम से खूबसूरत नजारा दिखाया है।

priyanka

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

प्रियंका चोपड़ा के फैमिली वेकेशन की झलकियां

बीते दिनों, प्रियंका चोपड़ा वह लॉस एंजिलिस में एक मछलीघर का दौरा किया था। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक पारिवारिक तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, "Family #aquarium #familyday #love।" यही नहीं, प्रियंका ने अपने हॉलिडे लोकेशन से कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं। उसे देखने के लिए यहां क्लिक करें।

priyanka

​एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने साल 2018 में 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में एक ईसाई और एक हिंदू समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। बाद में, इस जोड़े ने दिल्ली और मुंबई में दो रिसेप्शन भी आयोजित किए थे। कपल ने इस साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया।

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली​ फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' और रूसो ब्रदर्स की ओटीटी सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। वह फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा में' आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन स्पेस भी साझा करेंगी।

priyanka

फिलहाल, आपको प्रियंका द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.