प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती और पति निक संग शेयर कीं तस्वीरें, लॉस एंजेलिस वाले घर की दिखी झलक

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती और पति निक संग शेयर कीं तस्वीरें, लॉस एंजेलिस वाले घर की दिखी झलक

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) की केमिस्ट्री हमेशा लोगों को प्रेरित करती है। भले ही दोनों की उम्र में एक दशक से ज्यादा का अंतर है, लेकिन उम्र का ये फासला उनके रिश्ते और प्यार के बीच दिखाई नहीं देता। दोनों जब भी साथ नजर आते हैं, अपनी बॉन्डिंग से फैंस को इंप्रेस कर देते हैं। साल 2018 में शादी करने के बाद से ही दोनों अक्सर कपल गोल्स देते रहते हैं। 

priyanka nick

जनवरी 2022 में कपल ने खुलासा किया था कि, वह सरोगेसी के जरिए एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। 'मदर्स डे' के मौके पर पहली बार प्रियंका ने अपनी बेटी मालती और पति निक के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने बताया था कि, 100 दिन NICU में रहने के बाद उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस घर आई हैं।

priyanka

अब प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने वीकेंड की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह पति निक और बेटी मालती के साथ 'संडे टाइम' को एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनके लॉस एंजेलिस वाले घर की झलक दिखती है। इनमें से एक तस्वीर में वह निक और मालती के साथ पूल किनारे बैठी हुई नजर आ रही हैं। वहीं, अन्य तस्वीरों में स्नैक्स और ड्रिंक्स से सजी हुई टेबल की झलक भी दिखती है। तस्वीर को साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा, "रविवार @sonahomenyc।" वहीं, एक अन्य तस्वीर में उन्होंने लिखा, "देखो कितनी स्टनिंग लग रही है।" यहां देखें तस्वीरें।

priyanka

ankit

priyanka

priyanka

(ये भी पढ़ें- जय भानुशाली ने बेटी तारा के लिए होस्ट की ग्रैंड बर्थडे पार्टी, लाडली ने काटा अनोखा कैंडी केक)

वहीं, प्रियंका ने पूल के पास पोज देते हुए अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। इस दौरान उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट बिकिनी टॉप व ब्रीफ्स का विकल्प चुना और एक व्हाइट-ब्राउन श्रग पेयर किया था। इसके अलावा उन्होंने डार्क सनग्लासेज और एक हैट भी कैरी की थी। कैमरे के लिए पोज देते हुए एक्ट्रेस हमेशा की तरह काफी स्टाइलिश लग रही थीं। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "सनडेज।" उन्होंने फोटो के साथ अपने लॉस एंजेलिस वाले घर को भी टैग किया है।

priyanka

(ये भी पढ़ें- उर्फी जावेद-चाहत खन्ना के बीच हुई कैट फाइट, कपड़ों को लेकर हुआ विवाद)

वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें एक रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित 'सिटाडेल' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। वहीं, एक अन्य ड्रामा सीरीज का निर्देशन पैट्रिक मॉर्गन द्वारा किया जा रहा है। इसमें उनके साथ रिचर्ड मैडेन मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा उनके पास बॉलीवुड में फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' भी है, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं। 

priyanka

(ये भी पढ़ें- क्या चारु असोपा-राजीव सेन के बीच हो गई सुलह? पति ने शेयर की हैप्पी फोटो, तो फैंस लगा रहे कयास)

फिलहाल, आपको प्रियंका की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.