प्रियंका चोपड़ा ने अपने जेठ की शादी में जमकर की थी मस्ती, जेठानी सोफी टर्नर ने शेयर कीं अनदेखी फोटोज

हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें सोफी की देवरानी व एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मस्ती करती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने अपने जेठ की शादी में जमकर की थी मस्ती, जेठानी सोफी टर्नर ने शेयर कीं अनदेखी फोटोज

बॉलीवुड इंडस्ट्री की देसी क्वीन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के जेठ जो जोनस (Joe Jonas) और जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) हॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉवर कपल हैं। दोनों अपनी रोमांटिक तस्वीरों के जरिए फैंस को कपल गोल्स देते हुए नजर आते रहते हैं। हाल ही में, 1 मई 2021 को सोफी टर्नर और जो जोनस ने अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। इस खास मौके पर सोफी ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें सोफी की देवरानी व एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा धमाल मचाती हुई नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

sophie

सोफी और जो जोनस की लव स्टोरी

पहले आपको सोफी और जो जोनस की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं। सोफी टर्नर हॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस व मॉडल हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन ड्रामा सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ ने उन्हें दुनिया भर में पॉपुलैरिटी दिलाई है। वह अपनी खूबसूरती और बोल्ड लुक की वजह से काफी लाइमलाइट में रहती हैं। सोफी और जो जोनस ने साल 2016 से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद दोनों ने साल 2017 में सगाई की और फिर कपल ने अपने परिवार की मौजूदगी में साल 2019 में शादी कर ली थी। सोफी और जो जोनस अब नन्ही बेटी के पैरेंट्स हैं। दोनों ने अपनी बेटी का नाम विला जोनस रखा है। 

(ये भी पढ़ें: रणधीर कपूर के हेल्थ को लेकर चिंतित हैं करीना-करिश्मा और बबीता, एक्टर ने बताया अपना हाल)

couple

आइए अब आपको एक्ट्रेस का लेटेस्ट पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, सोफी टर्नर ने 1 मई 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें प्रियंका चोपड़ी मस्ती करती दिख रही हैं। पहली तस्वीर में देख सकते हैं कि, सोफी अपने लविंग हसबैंड के साथ स्विमिंग पूल में एंजॉय कर रही हैं। इस दौरन एक्ट्रेस अजीब सा एक्सप्रेशन दे रही हैं। दूसरी तस्वीर में कपल एक-दूसरे को किस करता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, तीसरी तस्वीर में सोफी अपने लविंग हसबैंड जो जोनस के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने हाथ में बुके पकड़ा हुआ है और वह थोड़ा जो की तरफ झुकी हुई हैं। चौथी तस्वीर में सोफी ने अपने चेहरे को फूलों से छुपाया हुआ है और जो हाथ में बोतल लेकर नीचे की ओर झुके हुए हैं।

(ये भी पढ़ें: रोहित रेड्डी ने शेयर की बेटे आरव की फोटो, 'आई लव यू डैडी' प्रिंटेड टीशर्ट फ्लॉन्ट करते दिखे लाडले)

couple in pool

sophie turner

jonas

sophie jonas

वहीं, पांचवी तस्वीर में देखा जा सकता है कि, सोफी और जो जोनस डीजे प्ले करते नजर आ रहे हैं। छठी तस्वीर में सोफी अपनी देवरानी प्रियंका चोपड़ा व दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी जेठानी के साथ एंजॉय करती दिख रही हैं। अगली सोफी की ब्लर तस्वीर है और आखिरी तस्वीर में एक्ट्रेस अपने हैंडसम हसबैंड जो जोनस के साथ पोज दे रही हैं। इस तस्वीर में सोफी डांस स्टेप कर रही हैं और जो जोनस उन्हें नीचे बैठकर देख रहे हैं। सोफी द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: शादी के लिए तैयार हैं एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा, इंटरव्यू में बताई अपने लाइफ पार्टनर की क्वालिटी)

 Joe Jonas

priyanka

 Joe Jonas  wife

 Joe Jonas  with sophie

इन तस्वीरों के साथ सोफी टर्नर ने कैप्शन में लिखा है, ‘मांस के इस बड़े हंक को वेगस वाली दूसरी मैरिज एनिवर्सरी की बधाई हो।’

sophie with joe

प्रियंका ने जेठानी सोफी टर्नर को विश किया था बर्थडे

सोफी टर्नर ने 21 फरवरी 2021 को अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर एक्ट्रेस की देवरानी प्रियंका चोपड़ा ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया था। प्रियंका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर सोफी की एक ब्यूटीफुल तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह सिंपल लुक भी में काफी ज्यादा सुंदर लग रही हैं। इस तस्वीर में सोफी व्हाइट एंड ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं और उन्होंने अपने बालों को खोल रखा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे सोफी।’ आपको ये जानकर हैरानी होगी, कि प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी बेशक रिश्ते में एक्ट्रेस से बड़ी हैं, लेकिन वह प्रियंका से उम्र में 13 साल छोटी हैं। प्रियंका चोपड़ा 38 साल की हैं। वहीं, सोफी 25 साल की हैं। लेकिन फिर भी प्रियंका और सोफी स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं।

priyanka

फिलहाल, सोफी टर्नर अपने लविंग हसबैंड जो जोनस और प्यारी बेटी के साथ अपनी लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.