प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस संग बीच वेकेशन कर रहीं एंजॉय, शेयर कीं रोमांटिक फोटोज

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति व सिंगर निक जोनस के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस संग बीच वेकेशन कर रहीं एंजॉय, शेयर कीं रोमांटिक फोटोज

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति व अमेरिकी सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) अपनी शादी के करीब चार साल बाद भी कपल गोल्स देते रहते हैं। दोनों को अक्सर क्वालिटी टाइम बिताते देखा जा सकता है। हाल ही में, कपल को एक बार फिर साथ देखा गया है, जहां वो बीच पर रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

pc

पहले ये जान लीजिए कि, प्रिंयका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 को अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी रचाई थी। लगभग चार साल बाद जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए दोनों एक बेटी के माता-पिता बिने थे। कपल ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है।

pc

(ये भी पढ़ें- अर्जुन कपूर ने GF मलाइका संग पेरिस में मनाया बर्थडे, एक्ट्रेस ने शेयर कीं झलकियां)

अब बात करते हैं प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट फोटोज की। दरअसल, एक्ट्रेस ने 27 जून 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से पति निक के साथ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। दोनों बीच पर समय बिताते हुए दिख रहे हैं। इनका रोमांटिक अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

pc

pc

pc

एक तस्वीर में प्रियंका आसमानी रंग की मोनोकनी में रिलैक्स करती हुई दिख रही हैं। अन्य में एक्ट्रेस काले रंग की क्रिस-क्रॉस बिकनी टॉप में नजर आईं, जबकि निक ने उन्हें पीछे से गले लगाया था। एक तस्वीर में कपल एक यॉट पर बैठे नजर आ रहा है। अगली तस्वीर में हम देख सकते हैं कि, प्रियंका अपने पति निक को किस करते हुए नजर आ रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''#आइलैंडगर्ल #फोटोडंप।''

pc

pc

pc

pc

प्रियंका अपने पति निक से बेहद प्यार करती हैं। उन्हें अक्सर इंटरव्यूज में उनकी तारीफ करते हुए देखा गया है। एक बार वो अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ के प्रमोशन के लिए ओप्रा विन्फ्री के शो पर पहुंची थीं। वहां उन्होंने किताब और अपने पति के बारे में कई बातें की थीं। निक के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था, ‘ईमानदारी से कहूं तो, जब निक जोनस ने मुझे मैसेज किया था, तब मैंने उसे सीरियसली नहीं लिया था। मैं 35 साल की थी। मैं शादी करना चाहती थी, मैं बच्चे पैदा करना चाहती थी। वह 20 साल के थे। मुझे नहीं लगता था कि, वो ये सब करते। जब तक मैं उनके साथ बाहर गई नहीं, तब तक मैं ऐसा ही उनके लिए सोचती थी।’ 

pc

(ये भी पढ़ें- केएल राहुल सर्जरी कराने के लिए GF अथिया शेट्टी संग जर्मनी हुए रवाना, महीने भर रहेंगे साथ)

फिलहाल, हमें तो निक और प्रियंका की जोड़ी बेहद पसंद है। वैसे, आपको इनकी तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.