प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती और पति निक संग घर में की पूजा, ट्रेडिशनल लुक में दिखी फैमिली

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा के साथ पहली दिवाली सेलिब्रेट की है, जिसकी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती और पति निक संग घर में की पूजा, ट्रेडिशनल लुक में दिखी फैमिली

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) इन दिनों पैरेंट्हुड को खूब एंजॉय कर रहे हैं। अक्सर कपल अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी लाडली बेटी संग प्यारी तस्वीरें शेयर करता रहता है। हाल ही में, दोनों ने बेटी मालती के साथ पहली दिवाली को बड़े उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया, जिसकी कुछ तस्वीरें प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

(Nick Jonas)

दरअसल, 26 अक्टूबर 2022 को प्रियंका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दिवाली पूजा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपनी बेटी मालती, पति निक जोनस और अपनी मां के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि निक और प्रियंका ने व्हाइट आउटफिट पहना हुआ है। जहां प्रियंका ने सफेद पलाज़ो पैंट और एक गोल्डन ब्लाउज के साथ लॉन्ग व्हाइट श्रग कैरी की थी, वहीं निक रेशम के व्हाइट कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि दिवाली के उत्सव पर उनकी बेटी मालती ने भी व्हाइट ड्रेस में अपने माता-पिता को ट्विन किया था। व्हाइट कलर के लहंगे और पिंक फ्लोरल कढ़ाई की ब्लाउज में नन्ही परी काफी प्यारी लग रही थीं। हालांकि, कपल ने मालती का चेहरा एक दिल वाली इमोजी से छिपाया हुआ था।

Priyanka

Priyanka

Priyanka

Priyanka

वहीं, एक तस्वीर में प्रियंका अपनी मां के साथ भी पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "सभी को प्यार, शांति और समृद्धि। वास्तव में प्यार भरे दिल से, मैं आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देती हूं। क्षमा करें, मुझे थोड़ी देर हो गई है, लेकिन इस क्षण में बस थोड़ी देर और रुकने का फैसला किया। नमः शिवाय, हमारे से तुम्हारा। प्यार और रोशनी''

Priyanka

प्रियंका की बात करें, तो अमेरिका में रहते हुए भी वह हर त्योहार को बहुत ही खुशी और एक्साइटमेंट के साथ मनाती हैं। साल 2021 में प्रियंका ने लंदन में अपनी फैमिली के साथ होली सेलिब्रेट की थी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। यहां देखें प्रियंका द्वारा शेयर की गई तस्वीरें।

Priyanka

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लंबी डेटिंग के बाद दिसंबर 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी, जिसकी कुछ अनदेखी तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।

Priyanka

खैर, हम भी प्रियंका और उनके पूरे परिवार को दिवाली की ढेरों बधाइयां देते हैं। फिलहाल, आपको प्रियंका द्वारा शेयर की तस्वीरें और उनका दिवाली लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.