प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने आत्मविश्वासी बेटी की परवरिश पर की बात, 'दामाद' निक पर लुटाया प्यार

हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपने बच्चों को आत्मविश्वासी बनाने और अपने दामाद के बारे में बात की। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने आत्मविश्वासी बेटी की परवरिश पर की बात, 'दामाद' निक पर लुटाया प्यार

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कम शब्दों में अपने दिल की बात कहने में विश्वास करती हैं। पिछले कुछ वर्षों में हमने उन्हें उनके आत्मविश्वास और सुंदर व्यक्तित्व से लाखों दिलों को जीतते देखा है। एक्टर-सिंगर पति निक जोनस की लविंग वाइफ प्रियंका ने पश्चिमी संस्कृति में खुद को खूबसूरती से ढाल लिया है, लेकिन वह अपनी भारतीय जड़ों का सम्मान करना सुनिश्चित करती हैं।

priyanka

प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने बचपन और एक अच्छे घराने में परवरिश के बारे में खुलकर बात करती हैं, जिससे वह जहां भी जाती हैं, वहां अपनी छाप छोड़ने का आत्मविश्वास उन्हें मिलता है। अब, एक प्रमुख मीडिया पोर्टल के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने बताया है कि, कैसे उन्होंने अपने बच्चों को आत्मविश्वासी बनाया है।

priyanka family

(ये भी पढ़ें- शर्मिला टैगोर ने बहू करीना के साथ काम करने पर की बात, कहा- 'हम वर्किंग एक्टर्स फैमिली हैं')

'Hauterrfly' के साथ एक साक्षात्कार में मधु चोपड़ा ने अपने बच्चों प्रियंका चोपड़ा और सिद्धार्थ चोपड़ा के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि, उनके दोनों बच्चों के घर में तीन मूल अधिकार थे। हालांकि, मधु ने कुछ सीमाओं का भी जिक्र किया, जिनका बच्चों को पालन करना था। उन्होंने कहा, “नखरे करने की कभी अनुमति नहीं थी, तेज आवाज में बात करने की कभी अनुमति नहीं थी, दुर्व्यवहार की कभी अनुमति नहीं थी। इन चीजों पर प्रतिबंध लगने से वे अपनी बात रख सकते थे। मेरे दोनों बच्चों को विचार का अधिकार, बोलने का अधिकार और अभिव्यक्ति का अधिकार था। हम पहले उनसे पूछते थे, फिर हम कैसा महसूस करते हैं, इसे साझा करते थे।"

priyanka family

मधु ने साझा किया कि, छोटी उम्र से ही उनके बच्चों को हमेशा पहले बोलने के लिए कहा जाता था और उनकी बात सुनने के बाद ही माता-पिता अपने सुझाव देते थे। बिंदास मां ने यह भी कहा कि, इस अभ्यास के कारण उनके बच्चे बड़े होकर आत्मविश्वासी व्यक्ति बन गए। मधु ने कहा कि, अब सिद्धार्थ और प्रियंका में अपने विचारों को व्यक्त करने की क्षमता है और वे आत्मविश्वासी हैं। मधु ने कहा, “जब वे छोटे थे और वे स्कूल से वापस आते थे, तो हम उनसे पहले पूछते थे कि क्या हुआ, फिर हम इस पर चर्चा करते थे, या उन्हें सलाह देते थे। इससे क्या हुआ कि, उनमें आत्मविश्वास आ गया, वे बोलने से कभी नहीं डरते थे, कम से कम अपने माता-पिता के सामने। फिर यह उनके स्वभाव का हिस्सा बन गया। वे अपनी बात रखने में समर्थ बन गए।”

priyanka

(ये भी पढ़ें- निकितिन धीर ने बताया अपनी बेटी का नाम, रंगीन तारों वाली इंद्रधनुष पोस्ट के साथ की घोषणा)

आगे इंटरव्यू में मधु ने प्रियंका के पति निक जोनस के बारे में भी बात की और उन्हें 'वेरी स्वीट' कहा। जब उनसे प्रियंका और निक के बीच उम्र के अंतर के बारे में उनके विचार पूछे गए, तो गर्वित मां ने कहा, "जो कोई भी प्रियंका को खुश रखता है, वह मेरा लड़का है।"

priyanka chopra with mom

जो नहीं जानते, उन्हें बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 15 जनवरी 2022 को सरोगेसी के माध्यम से अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के आगमन के साथ अपने पैरेंटहुड फेज में एंट्री किया था। कुछ दिनों पहले प्रियंका ने अपनी बेटी के साथ पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

priyanka chopra post

(ये भी पढ़ें- सैफ अली खान की अनदेखी फैमिली फोटो: दादी साजिदा बेगम के साथ माता-पिता और बहनों ने दिया था पोज)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, प्रियंका को उनके पैरेंट्स द्वारा दी गई परवरिश ने ही आज इस मुकाम तक पहुंचाने में उनकी मदद की है। तो मधु चोपड़ा द्वारा दिए गए इस इंटरव्यू के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.