प्रियंका चोपड़ा ने पहनी 2.5 लाख से भी ज्यादा की ड्रेस, जानें इसके बारे में

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को एक क्लासी आउटफिट में स्पॉट किया गया है, जिसकी कीमत 2.5 लाख रुपए से भी ज्यादा है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने पहनी 2.5 लाख से भी ज्यादा की ड्रेस, जानें इसके बारे में

जब बात फैशन की आती है, तो ‘ग्लोबल आइकन’ प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) का नाम जरूर आता है। प्रियंका ने अपनी एक्टिंग से पूरी दुनिया में धमाल मचाया है। हालांकि, उनके फैशन सेंस की भी चर्चा रेड कार्पेट तक होती है। उनके वॉर्डरोब में एक से बढ़कर ड्रेसेस हैं और जब उनके प्राइस की बात आती है, तो वो बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को भी हैरान कर देती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस को एक क्लासी आउटफिट में स्पॉट किया गया है, जिसका प्राइस टैग जानकर यकीनन आप दंग रह जाएंगे। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Priyanka Chopra Jonas

पहले एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ पर एक नजर डाल लेते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने देशी मुंडों को छोड़ते हुए अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई है। निक, प्रियंका से 10 साल छोटे हैं, बावजूद इसके दोनों अपनी लव केमिस्ट्री से फैशन गोल्स देते नजर आते हैं। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2018 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से भारत में ग्रैंड शादी की थी। अब प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस में रहती हैं।

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे पर पहनी थी 48 हजार रुपये की ड्रेस, जानें इसके बारे में)

Priyanka Chopra With Hubby Nick Jonas

अब आपको प्रियंका चोपड़ा के वॉर्डरोब से निकले उस महंगे आउटफिट के बारे में बताते हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले ‘Wimbledon Championship- Men's Singles’ का फाइनल मैच देखने प्रियंका चोपड़ा लंदन पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने क्लासी लुक से सभी को अपना दीवाना बना दिया था। वो स्नेक प्रिंट के शर्ट और ट्राउजर में नजर आई थीं, जिसे उन्होंने गोल्ड चेंस और परफेक्ट ओपन हेयर के साथ निखारा था और अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने ब्राउन कलर का टेट बैग लिया था।

Priyanka Chopra

इसमें कोई शक नहीं है कि, प्रियंका अपने इस स्टाइलिश आउटफिट में काफी गॉर्जियस लग रही थीं, लेकिन इसका प्राइस काफी हाई है। उनका ये आउटफिट लग्जरी ब्रांड ‘Ralph Lauren’ के कलेक्शन से है। ट्राउजर की कीमत 1,990 डॉलर यानी करीब 1,47,905 भारतीय रुपए है, जबकि शर्ट की कीमत 1,390 यूरो यानी करीब 1,21,982 भारतीय रुपए है। कुल मिलाकर प्रियंका ने अपने इस आउटफिट के लिए 2,69,897 रुपए खर्च किए थे।

हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब एक्ट्रेस ने अपने महंगे आउटफिट के चलते सुर्खियां बटोरी हैं। एक्ट्रेस ने लंदन में अपने दोस्तों के साथ अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने कलरफुल बीच (Beach) ड्रेस पहना था। इस ड्रेस के साथ प्रियंका चोपड़ा ने बिकनी टॉप को पेयर किया था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को एक नेकपीस, व्हाइट गॉगल्स, कलरफुल नेल्स और लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया था। प्रियंका चोपड़ा की ये मल्टी कलर्ड शॉर्ट बीच ड्रेस 'Missoni' ब्रांड की है, जिसकी कीमत 640 डॉलर यानी लगभग 47,633.60 रुपये है।

Priyanka Chopra Birthday Outfit

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल)

फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा हर बार अपने स्टाइलिश और मोस्ट एक्सपेंसिव आउटफिट से फैशन जगत में लाइमलाइट बटोरने से पीछे नहीं हटती हैं। तो आपको एक्ट्रेस का ये एटायर कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- प्रियंका चोपड़ा)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.