मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा की मां ने एक्ट्रेस से पूछा था ये बेवकूफाना सवाल

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की मां मधू चोपड़ा ने एक्ट्रेस से एक बेवकूफाना सवाल किया था। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा की मां ने एक्ट्रेस से पूछा था ये बेवकूफाना सवाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पिछले काफी दिनों से अपने पति व सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के साथ अमेरिका में हैं, लेकिन इस बीच वो सोशल मीडिया पर काफी ​एक्टिव हैं। अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए वह खबरों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने 'मिस वर्ल्ड' खिताब जीतने का एक वीडियो शेयर किया है।

दरअसल, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने आज से 20 साल पहले 'मिस वर्ल्ड' (2000) का खिताब जीता था। प्रियंका ने 27 अक्टूबर को इस खूबसूरत लम्हे का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्रियंका अपने सिर पर 'मिस वर्ल्ड' का ताज पहनकर बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। प्रियंका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया है कि जिस वक्त उनके सिर पर 'Miss World 2000' का ताज सज रहा था, उस वक्त उनकी मां को सबसे बड़ी चिंता क्या हो रही थी।

प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'तब मैं 18 साल की हुई ही थी, जब मुझे मिस वर्ल्ड का खिताब मिला था। जब भीड़ के बीच अपने माता-पिता से पहली बार मिली तो मेरी मां ने मुझसे सवाल पूछा था- बेब, अब तुम्हारी पढ़ाई का क्या होगा?'

इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा का भी एक इंटरव्यू है, जिसमें वह खुद बता रही हैं कि 'मिस इंडिया' की अनाउंसमेंट के बाद क्या हुआ था। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि 'मिस वर्ल्ड' बनते ही प्रियंका चोपड़ा को उन्होंने गले लगाया और सबसे बेवकूफाना बात उनसे कही। वह बताती हैं कि उन्होंने प्रियंका से कहा था- बेब, अब तुम्हारी पढ़ाई का क्या होगा? इसके बाद दोनों मां-बेटी हंसने लगती हैं।

Priyanka

ध्यान रहे कि, इस खिताब को जी​तने के बाद प्रियंका चोपड़ा को फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे, और फिर उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। बॉलीवुड में कदम रखने के बाद प्रियंका ने अपने कामयाबी के झंडे गाडे। इतना ही नहीं, पियंका आज हॉलीवुड की भी कई फिल्मों नजर आ चुकी हैं। 

अमेरिकी सिंगर निक जोनस से रचाई है शादी

प्रियंका और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने काफी दिनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर 2018 में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में जोधपुर के 'उम्मेद पैलेस' में शादी रचाई थी। इस जोड़े ने हिन्दू व क्रिश्चयन दोनों ही रीति-रिवाज़ से शादी की थी। प्रियंका निक से 7 साल बड़ी हैं।

priyanka chopra and nick jonas

पति निक जोनस को ऐसे विश किया था बर्थडे

निक 16 सितंबर 2020 को अपना 28वां जन्मदिन मनाया था। पति निक जोनस के 28वें जन्मदिन के खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर निक की जिंदगी से जुड़ा एक खास वीडियो शेयर किया था, जिसमें निक की जिंदगी से जुड़ी कई यादों को दर्शाया गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि कभी निक कूल अंदाज में स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रहे हैं, तो कभी वो प्रियंका के साथ मस्ती करते हुए नजर आए रहे हैं। कुल मिलाकर ये वीडियो निक की पुरानी यादों से भरा हुआ है। इस वीडियो के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा था, "जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार।"

फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा कोरोना काल में अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में हैं, और अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं। तो आपको प्रियंका द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: प्रियंका और निक जोनस)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.