प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा बनीं 'नानी', एक्ट्रेस ने शेयर किया 'नानी-पोती' का स्पेशल मोमेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में अपनी मां को नानी कहकर संबोधित किया है। तो आइए आपको बताते हैं आखिर क्यों?

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा बनीं 'नानी', एक्ट्रेस ने शेयर किया 'नानी-पोती' का स्पेशल मोमेंट

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पिछले काफी दिनों से अपने पति व सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के साथ लॉस एंजिल्स अमेरिका में हैं, लेकिन इस बीच वो सोशल मीडिया पर काफी ​एक्टिव हैं। अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए वह खबरों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मां की एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी मां को 'नानी' कहकर संबोधित किया। 

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने 24 नवंबर 2020 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर मां डॉ0 मधु चोपड़ा की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह प्रियंका के पेट डॉगी डायना के साथ बैठी हुई हैं। प्रियंका ने इस तस्वीर में मां मधु को डायना की नानी (दादी) के रूप में संबोधित किया है। तस्वीर को साझा करते हुए, प्रियंका ने लिखा है, "नानी और @diariesofdiana madhumalati।" इसके साथ ही उन्होंने दिल की इमोजी भी बनाई है। (ये भी पढ़ें: प्रिंस नरूला ने अपने बर्थडे पर पत्नी युविका संग किया रोमांटिक डांस, सेलिब्रेशन के वीडियोज आए सामने)

इस तरह अपने इस पोस्ट के जरिए मां मधु चोपड़ा को डायना की नानी कहा है, और फोटो में नानी-पोती के स्पेशल मोमेंट को दिखाया है। ध्यान रहे कि, प्रियंका अपने पति व अमेरिकी गायक निक जोनस के साथ अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हैं, जबकि उनकी मां मधु मुंबई में प्रैक्टिस कर रही हैं।

Priyanka Chopra Jonas

प्रियंका अपनी मां के बेहद करीब हैं और अक्सर अपने माता-पिता के बारे में पोस्ट करती हैं। इस साल जून में अपनी मां के जन्मदिन पर प्रियंका ने लिखा था, “मेरी रीढ़, मेरी ताकत, मेरे पास सुबह के तीन बजे भी कॉल कर सकने वाली, मेरी प्रेरणा, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी मां, मेरी सबकुछ, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं! मैं आपको अभी बहुत याद करती हूं और साथ में दिन बिताने के पलों को याद कर रही हूं। मैं आप से जल्द ही मिलूंगी। लव यू @chopramm2001'' (ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा ने प्रेग्नेंसी के बाद कैसे घटाया वजन? खुद किया खुलासा)

जब प्रियंका चोपड़ा की मां ने एक्ट्रेस से पूछा था बेवकूफाना सवाल

प्रियंका चोपड़ा ने आज से 20 साल पहले 'मिस वर्ल्ड' (2000) का खिताब जीता था। उस खूबसूरत लम्हे का एक वीडियो प्रियंका ने 27 अक्टूबर को शेयर किया था। इस वीडियो में प्रियंका अपने सिर पर 'मिस वर्ल्ड' का ताज पहनकर बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। प्रियंका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया था कि जिस वक्त उनके सिर पर 'Miss World 2000' का ताज सज रहा था, उस वक्त उनकी मां को सबसे बड़ी चिंता किस बात ​की हो रही थी। प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, 'तब मैं 18 साल की हुई ही थी, जब मुझे मिस वर्ल्ड का खिताब मिला था। जब भीड़ के बीच अपने माता-पिता से पहली बार मिली तो मेरी मां ने मुझसे सवाल पूछा था- बेब, अब तुम्हारी पढ़ाई का क्या होगा?' (ये भी पढ़ें: श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई सुशांत के फैंस को किया धन्यवाद, लिखा- ‘आप मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं’)

इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा का भी एक इंटरव्यू है, जिसमें वह खुद बता रही हैं कि 'मिस इंडिया' की अनाउंसमेंट के बाद क्या हुआ था। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि 'मिस वर्ल्ड' बनते ही प्रियंका चोपड़ा को उन्होंने गले लगाया और सबसे बेवकूफाना बात उनसे कही। वह बताती हैं कि उन्होंने प्रियंका से कहा था- बेब, अब तुम्हारी पढ़ाई का क्या होगा? इसके बाद दोनों मां-बेटी हंसने लगती हैं।

Priyanka

ध्यान रहे कि, इस खिताब को जी​तने के बाद ही प्रियंका चोपड़ा को फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे, और फिर उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। बॉलीवुड में कदम रखने के बाद प्रियंका ने अपने कामयाबी के झंडे गाड़े। इतना ही नहीं, प्रियंका आज हॉलीवुड की भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 

अमेरिकी सिंगर निक जोनस से रचाई है शादी

प्रियंका और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने काफी दिनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर 2018 में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में जोधपुर के 'उम्मेद पैलेस' में शादी रचाई थी। इस जोड़े ने हिन्दू व क्रिश्चयन दोनों ही रीति-रिवाज़ से शादी की थी। प्रियंका निक से 7 साल बड़ी हैं।

priyanka chopra and nick jonas

फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा कोरोना काल में अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में हैं, और अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं। तो आपको प्रियंका द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: प्रियंका )
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.