प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के लॉस एंजेलिस वाले घर के लिविंग रुम की झलक आई सामने

हाल ही में, ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा के लॉस एंजेलिस वाले घर के लिविंग रुम की एक झलक सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के लॉस एंजेलिस वाले घर के लिविंग रुम की झलक आई सामने

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। आज वह पूरे विश्व में एक जाना-पहचाना नाम बन गई हैं। हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बाद एक्ट्रेस लॉस एंजेलिस में शिफ्ट हो गई हैं। आइए आपको दिखाते हैं उनके घर की नई झलक।

pc

पहले ये जान लीजिए कि प्रियंका चोपड़ा की शादी अमेरिकी सिंगर निक जोनस से हुई है। साल 2018 में जोधपुर के 'उम्मेद भवन पैलेस' में दोनों ने भारतीय और ईसाई रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई थी। साल 2022 की शुरूआत में कपल को सरोगेसी के जरिए एक बेटी का आशीर्वाद मिला था।

pc

(यह भी पढ़ें : सोहेल खान से तलाक पर सीमा सजदेह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मुझे किसी की परवाह नहीं')

हाल ही में, डिजिटल कन्टेंट क्रिएटर सारा शरीफ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से मिलने उनके लॉस एंजेलिस वाले घर पर गई थीं। प्रियंका ने सारा की जमकर खातिरदारी की थी। इस खास मौके की झलकियां सारा ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर कीं, जिनमें हमें प्रियंका के लॉस एंजेलिस वाले घर की झलक देखने को मिली। पहली तस्वीर में हम प्रियंका के लिविंग रुम की झलक देख सकते हैं। घर की दीवार पर एक पेंटिंग नजर आ रही है, जो काफी अट्रैक्टिव है। सामने आए फोटो में टेबल से लेकर फ्लॉवर पॉट सब कुछ नजर आ रहा है। हालांकि, जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा है, वह है टेबल पर रखा निक और प्रियंका का खूबसूरत ब्लैक एंड व्हाइट फोटो फ्रेम, जो देखने में काफी खूबसूरत लग रहा था। ये फ्रेम घर में चार-चांद लगा रहा था। इसके अलावा दीवार पर एक शीशा भी दिख रहा था। इस फोटो में एक्ट्रेस का डॉग भी नजर आ रहा है।

pc

अगली तस्वीर एक सेल्फी है, जिसमें प्रियंका और सारा पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों बेहद प्यारी लग रही हैं। प्रियंका के लुक की बात करें, तो वह सफेद टॉप और सेफ्रॉन कलर की शर्ट और नीले रंग की डेनिम में नजर आईं। इस लुक को उन्होंने पीले रंग की स्लीपर और खुले बालों के साथ पूरा किया था।

pc

इससे पहले, 28 अगस्त 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटी मालती के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बैकग्राउंड में सोनम कपूर-अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दिल्ली 6' का गाना 'गेंदा फूल' भी बज रहा था। प्रियंका ने पोस्ट को कैप्शन दिया था, ''सैटरडे मॉर्निंग लाइक।'' 

(यह भी पढ़ें : भारतीय फैमिली ने न्यू जर्सी में अपने घर में स्थापित की अमिताभ बच्चन की मूर्ति, 60 लाख रुपए है कीमत)

फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा के लिविंग रुम की झलक आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.