प्रिंयका चोपड़ा ने अपने बचपन के बारे में की बात, कहा- 'ये प्यार और हंसी से भरा था'

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में अपने बचपन को लेकर बात की है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

प्रिंयका चोपड़ा ने अपने बचपन के बारे में की बात, कहा- 'ये प्यार और हंसी से भरा था'

बचपन किसी भी व्यक्ति के जीवन में सबसे खूबसूरत चरणों में से एक होता है और यह हमें जीवन भर की यादें देता है। ऐसी ही सुहानी यादें ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की भी हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने इस बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

priyanka chopra

स्वर्गीय डॉ. अशोक चोपड़ा और डॉ. मधु चोपड़ा के घर जन्मीं प्रियंका चोपड़ा एक आर्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं। अभिनेत्री का आधा बचपन उनके नाना-नानी के घर बीता था। जब वह अपने माता-पिता के साथ रहती थीं, तो वे देश-भर के विभिन्न शहरों में घूमती थीं। प्रियंका के एक छोटे भाई भी हैं, जिनका नाम सिद्धार्थ चोपड़ा है। अपने भाई के साथ उनके बचपन के दिनों की कुछ खास यादें हैं।

priyanka

(ये भी पढ़ें- प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने मंगेतर सनी कपूर की दादी के सामने किया था शादी का नाटक, अब किया खुलासा)

हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने ‘हार्पर बाजार स्पेन’ पत्रिका के साथ एक साक्षात्कार में अभिनेत्री ने अपने बचपन के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने साझा किया कि, उनका बचपन प्यार, हंसी और परिवार से भरा था। उन्होंने बताया कि, उनका परिवार बहुत घूमता था।

pc

बकौल प्रियंका, "मेरा बचपन और किशोरावस्था काफी साहसिक था। चूंकि मेरे माता-पिता सेना में थे, इसलिए हम बहुत घूमे। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए भारत लौटने से पहले मैं कुछ वर्षों के लिए एक बोर्डिंग स्कूल और फिर पढ़ाई के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका गई थी। बेशक, मेरा बचपन प्यार, हंसी और परिवार से भरा हुआ था।" 

priyanka chopra

बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 को अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी रचाई थी। इसके बाद 15 जनवरी 2022 को प्रिंयका और निक ने अपने जीवन में बेटी मालती का सरोगेसी के जरिए स्वागत किया था। हालांकि, प्रिंयका ने अभी तक मालती का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है।

priyanka chopra

इससे पहले, 19 मई 2022 को प्रियंका ने फादर्स-डे पर बेटी मालती और पति निक की एक क्यूट तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने एक प्यारा नोट भी लिखा था। उन्होंने लिखा था, “हैप्पी फर्स्ट फादर्स-डे माय लव। आपको हमारी लिटिल गर्ल के साथ देखना मेरी सबसे बड़ी खुशी है। घर वापस आने के लिए कितना शानदार दिन है। आई लव यू। यहां ऐसे ही और भी दिन आने बाकी हैं।” इस फोटो में भी मालती का चेहरा नहीं दिख रहा है, लेकिन उनके और उनके पिता के पैर दिख रहे हैं। यहां देखें वो फोटो।

pc

(ये भी पढ़ें- नयनतारा और विग्नेश थाईलैंड में हनीमून कर रहे एंजॉय, किस करते हुए तस्वीरें आईं सामने)

फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा के बचपन की यादें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.