प्रियंका चोपड़ा 2.5 लाख का बैग लिए आईं नजर, पति निक जोनस संग डिनर डेट पर हुईं स्पॉट

हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजेलिस में अपने पति व सिंगर निक जोनस के साथ डिनर डेट पर गई थीं। इस खूबसूरत शाम के लिए एक्ट्रेस ने काफी महंगा आउटफिट व बैग चुना था।आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा 2.5 लाख का बैग लिए आईं नजर, पति निक जोनस संग डिनर डेट पर हुईं स्पॉट

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति व अमेरिकी सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) जब भी साथ नजर आते हैं, फैंस का दिल जीत लेते हैं। उनकी तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। 18 अगस्त 2022 की रात दोनों को साथ में स्पॉट किया गया था।

Priyanka Chopra Nick Jonas

(यह भी पढ़ें : भोजपुरी स्टार पवन सिंह की नेट वर्थः आलीशान बंगले और लाखों की गाड़ियों के मालिक हैं सिंगर)

प्रियंका-निक की शादी को यूं तो करीब 4 साल हो गए हैं, लेकिन यह अभी भी एक-दूसरे के प्यार में पागल हैं। दोनों अक्सर साथ में हाथों में हाथ थामे नज़र आते हैं। हाल ही में, प्रियंका और निक की आउटिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, इन तस्वीरों के अलावा जिस बात ने हमारा ध्यान खींचा है, वह है प्रियंका का 'ओह-सो-स्टनिंग लुक!' आइए आपको दिखाते हैं उनका यह शानदार लुक।

Priyanka Chopra Nick Jonas

(यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सालाना कमाई है करोड़ों में, कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान)

दरअसल, प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ 18 अगस्त 2022 को डेट पर गई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ऑरेंज कलर की स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहना था। इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने 'bvlgari' का आइवरी क्रॉसबॉडी बैग चुना था, जिसकी कीमत सुनकर आप दंग रह जाएंगे! जहां प्रियंका के 'C/Meo Collective' आउटफिट की कीमत 16,000 रुपए है वहीं, उनके बैग की कीमत लगभग 2.57 लाख रुपए है। 

 

वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका के पास ढेरों प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में काम करती नजर आएंगी। इसके साथ ही उनके पास हॉलीवुड की फिल्म ‘एंडिंग थिंग्स’ और वेब सीरीज 'सिटाडेल' भी है।  

Priyanka

(यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल)

खैर, इस बात में कोई शक नहीं है कि, प्रिंयका के आउटफिट स्टनिंग के साथ-साथ काफी महंगे भी होते हैं। आपको प्रियंका का यह लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो जरूर साझा करें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.