प्रियंका चोपड़ा चुराती हैं पति निक के कपड़े और सनग्लासेज, पर जूते नहीं, जानें इसकी वजह

हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि, वह अपने पति निक जोनस के कपड़े और सनग्लासेज चुराती हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा चुराती हैं पति निक के कपड़े और सनग्लासेज, पर जूते नहीं, जानें इसकी वजह

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही अब अमेरिका में सेटल हो गई हैं, लेकिन इंडिया में उनके फैंस अब भी उनकी हर खबर के साथ अपडेट रहते हैं। प्रियंका खुद भी एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर हैं और अपनी पर्सनल लाइफ की झलक तस्वीरों के जरिए फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में, एक्ट्रेस ने यह स्वीकार किया है कि, वह अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के कपड़े और सनग्लासेज चुराती हैं। 

PRIYANKA

पहले ये जान लीजिए कि, प्रियंका और निक की उम्र में एक दशक से ज्यादा का अंतर है। हालांकि, उम्र का ये फासला उनके प्यार और रिश्ते को कभी प्रभावित नहीं करता। प्रियंका और निक हमेशा ही कपल गोल्स देने में सफल होते हैं और न सिर्फ कपल गोल्स, बल्कि फैशन के मामले में भी दोनों का कोई जवाब नहीं है। एक्ट्रेस को अक्सर अपने पति निक की टी-शर्ट और जैकेट पहने देखा गया है और अब उन्होंने स्वीकार किया कि, वह निक के कपड़े और धूप का चश्मा चुराती हैं।

PRIYANKA

एक इंटरनेशनल डेली न्यूज पोर्टल के साथ इस बारे में बात करते हुए प्रियंका ने खुलासा किया कि, वह हर समय निक के कपड़े पहनती हैं। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि, वह उनके जूतों में फिट नहीं बैठती हैं, नहीं तो वह उन्हें भी चोरी कर लेतीं। प्रियंका ने बताया कि, उन्हें निक के सनग्लासेज बहुत पसंद हैं, इसलिए वह उनके सनग्लासेज भी चुराती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, निक के पास सच में बहुत अच्छे कपड़े हैं।

PRIYANKA

(ये भी पढ़ें- अनन्या पांडे के साथ अफेयर के बीच आदित्य रॉय कपूर बोले- 'मैं शादी में यकीन करता हूं')

वहीं, इससे पहले प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, स्टार कपल अपनी बेटी मालती के पहले जन्मदिन पर उसका चेहरा दिखा सकते हैं। उन्होंने कहा था कि, वैसे तो अभी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन हो सकता है कि, प्रियंका और निक अपनी बेटी मालती के पहले जन्मदिन पर उसका फेस रिवील करें।

PRIYANKA

(ये भी पढ़ें- BF आदिल की फैमिली से मिलीं राखी सावंत, बोलीं- 'जो मैंने सोचा था, वो बिल्कुल नहीं हुआ')

वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका, फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास फिल्म 'गढ़' भी है।

PRIYANKA

(ये भी पढ़ें- भाभी आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी में वर्क पर करीना बोलीं- 'सीमाओं को तोड़ना व्यक्ति पर निर्भर है')

फिलहाल, प्रियंका के इस खुलासे पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.