प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस किसी भी शुभ काम से पहले करते हैं पूजा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हाल ही में, अपने और पति निक जोनस की धार्मिक भावनाओं पर बातचीत की है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस किसी भी शुभ काम से पहले करते हैं पूजा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने शानदार अभिनय का परचम लहराने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उन्‍होंने और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) ने अपनी शादी में अपनी-अपनी परंपराओं को फॉलो किया था। इसके अलावा भी एक्ट्रेस ने कई बिंदुओं पर बातचीत की है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

priyanka chopra huband

पहले तो ये जान लीजिए कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर 2018 को राजस्थान के उमेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी। ये साल 2018 की सबसे महंगी शादी थी, जिसमें करोड़ों रुपए खर्च हुए थे। प्रियंका और निक के बीच 10 सालों का एज गैप है और दोनों की शादी को 3 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है, इसके बावजूद, कपल एक-दूसरे के प्यार में डूबा नजर आता है। प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया पर पति निक जोनस संग तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

Priyanka Chopra and Nick Jonas Wedding Venue

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सालाना कमाई है करोड़ों में, कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान)

अब आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस के लेटेस्ट इंटरव्यू के बारे में। दरअसल, विक्‍टोरिया के 'सीक्रेट्स वर्सेस वॉइसेस' पॉडकास्‍ट में बातचीत के दौरान प्रियंका ने कहा कि, वह और निक बेशक अलग-अलग धर्मों से हैं, लेकिन वह आध्‍यात्मिक रूप से एक ही हैं। प्रियंका ने कहा, 'यह सच है कि हम लोग अलग-अलग तरह से पले-बढ़े हैं। लेकिन जब बात हमारे धर्मों के साथ हमारी भावनाओं और रिलेशनशिप की आती है तो, निक और मैं एक ही लाइन में हैं।' प्रियंका के मुताबिक, 'मैं मानती हूं कि धर्म ऐसा माध्यम है, जो हमें किसी ना किसी तरीके से ईश्वर तक पहुंचाता है। ऐसे में आपका जो भी धर्म रहा हो, हम सभी एक ही डायरेक्‍शन में जा रहे हैं।'

Priyanka Nick

प्रियंका ने आगे बताया कि, 'मैं घर में काफी पूजा करती हूं। जब भी हम कुछ बड़ा शुरू करते हैं तो, निक आमतौर पर मुझसे पूजा करने को कहते हैं, क्‍योंकि मैंने हमेशा अपनी जिंदगी में प्रार्थना के साथ ही शुभ काम की शुरुआत की है।' प्रियंका ने कहा, 'मेरा और निक दोनों का पालन-पोषण ऐसे ही हुआ है। इसलिए हमने अपने परिवार को भी ऐसे ही बनाने की कोशिश की है।' 

Priyanka Chopra and Nick Jonas' Engagement, Inside Details

(ये भी पढे़ं- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल)

प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह इन दिनों स्‍पेन में 'Citadel' की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वह आने वाले दिनों में 'The Matrix: Resurrections', 'Text For You' जैसे कई प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी। यही नहीं, वह फिल्‍म 'जी ले जरा' से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं, जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी दिखाई देंगी।

Priyanka

फिलहाल, एक्ट्रेस के इस स्टेटमेंट पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.