जब प्रियंका चोपड़ा ने चुपके से अभिषेक बच्चन के फोन से रानी मुखर्जी को भेज दिया था 'मिस यू' का मैसेज

हाल ही में, एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने अपने शो के एक एपिसोड से वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने एक मजेदार किस्सा शेयर किया था। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

जब प्रियंका चोपड़ा ने चुपके से अभिषेक बच्चन के फोन से रानी मुखर्जी को भेज दिया था 'मिस यू' का मैसेज

दिग्गज एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल (Simi Garewal) अपने सेलिब्रिटी टॉक शो, 'रेंडीज़वस विद सिमी ग्रेवाल' के लिए जानी जाती हैं। इस शो में उन्होंने कई सितारों का इंटरव्यू लिया है। इस शो को भारत में इतना पसंद किया गया था कि, इसके अधिकांश एपिसोड को IMDb पर हाई रेटिंग मिली हैं। आज भी शो के एपिसोड्स को पसंद किया जाता है। शो के एक एपिसोड में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने एक मजेदार वाकया शेयर किया था। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

simi

(ये भी पढ़ें- पजामा पहनने पर ट्रोल हुईं करीना-करिश्मा, यूजर ने कहा- 'बेड से उठकर सीधा एयरपोर्ट चली गई क्या')

हाल ही में, सिमी ग्रेवाल ने अपने शो के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले एपिसोड की एक क्लिप साझा की है। ये वीडियो उस एपिसोड का है, जिसमें सिमी ने प्रियंका चोपड़ा का इंटरव्यू लिया था। इस वीडियो में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ अपने पुराने दिनों का एक मजेदार किस्सा शेयर किया था। अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की छोटी-सी प्रेम कहानी से तो हर कोई वाकिफ है, ऐसे में उनकी कॉमन फ्रेंड प्रियंका ने इस बारे में बात की थी।

rani abhishek

(ये भी पढ़ें- क्या रणदीप हुड्डा एक्ट्रेस लिन लैशराम को कर रहे हैं डेट? जानें क्या कहती है लेटेस्ट रिपोर्ट)

सिमी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि, प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक को 'पागल' करार दिया था और बताया कि, कैसे उन्होंने एक बार अभिषेक बच्चन के फोन से रानी मुखर्जी को टेक्स्ट भेजा था। जब सिमी ने प्रियंका से पूछा था कि, उन्होंने मैसेज में क्या लिखा था, तो प्रियंका ने कहा था, “उन्होंने (अभिषेक बच्चन) पहले मेरा फोन चुराया। वो उस पर बैठ गया। आखिरकार, वो वैन से चले गए थे, क्योंकि उन्हें बाहर जाना था। मैंने उनका फोन उठाया और उसे छुपा दिया। मैंने किसी को उनके फोन से एक संदेश भेजा, उसमें लिखा था, 'मुझे तुम्हारी याद आती है, तुम कहां हो?"

priyanka chopra

शो की होस्ट सिमी गरेवाल ने प्रियंका चोपड़ा से पूछा था कि, क्या ये मैसेज उन्होंने रानी मुखर्जी को किया था? ये सुनकर प्रियंका चौक गई थीं। उन्होंने बताया था कि, उन्होंने अभिषेक के फोन से रानी को 'आई मिस यू' का जब मैसेज किया, तो जवाब में रानी ने कहा था,"हाय एबी, तुम्हारे साथ क्या गलत है?'' यहां देखें वो वायरल वीडियो।

जानकारी के लिए बता दें कि, रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन ने साथ में कई फिल्में की थीं। दर्शकों को भी उनकी जोड़ी काफी पसंद थी। दोनों की बढ़ती नजदीकियों के कारण अफवाहें उड़ी थीं कि, ये जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। हालांकि, चीजें बदल गई थीं और बाद में ऐश्वर्या राय, बच्चन परिवार के घर की बहू बनी थीं।

rani abhishek

(ये भी पढ़ें- पूजा बनर्जी ने बेटी के लिए लिखा खास नोट, कहा- 'अब मैं तुम्हें अपनी बांहों में पकड़ सकती हूं')

फिलहाल, अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं। वहींं, रानी भी आदित्य चोपड़ा के साथ शादी के बंधन में बंधकर बेहद खुश हैं। वैसे, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.