प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में पति निक जोनस के साथ सेलिब्रेट की होली, सास-ससुर भी आए नजर

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपने पति निक जोनस के साथ होली मनाती हुई दिख रही हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में पति निक जोनस के साथ सेलिब्रेट की होली, सास-ससुर भी आए नजर

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने अभिनय और टैलेंट का दमखम दिखाने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही न्यूयॉर्क में शिफ्ट हो गई हैं, लेकिन वह अपनी संस्कृति और अपने त्योहारों को धूमधाम से सेलिब्रेट करना नहीं भूली हैं। प्रियंका चोपड़ा भारत में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों को अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) व सास-ससुर संग बहुत धूमधाम से मनाती हैं, जिसकी एक झलक एक बार फिर होली के मौके पर हमें देखने को मिली।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में अपनी फैमिली के साथ होली सेलिब्रेट की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्हें अपने पति निक जोनस व सास-ससुर के साथ देख जा सकता है। पहली तस्वीर में हाथ में पिचलकारी लिए प्रियंका अपने पति के कंधे पर हाथ रखकर पोज देती हुई नजर आ रही हैं और उनके बगल में उनके सास-ससुर को भी देखा जा सकता है। बाकी की तस्वीरों में फूल और रंग नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें- नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत सिंह संग शादी के बाद मनाई पहली होली, देखें सेलिब्रेशन का वीडियो)

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है, ‘होली, जो रंगों का त्योहार है मुझे बहुत पसंद है। उम्मीद है कि सभी अपने प्रियजनों के साथ इस होली को सेलिब्रेट कर सकते हैं, लेकिन सिर्फ घर पर। सभी को हैप्पी होली।’

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2020 में भी अपने पति निक जोनस संग धूमधाम से होली सेलिब्रेट की थी, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक बेहद प्यार लग रहे हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका अपने पति निक जोनस के कंधे पर हाथ रखी हुई हैं, वहीं निक ने अपनी लेडीलव को पकड़ रखा है। वहीं दूसरी फोटो में दोनों रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने जहां निक के कंधे पर अपना सिर रखा हुआ, वहीं निक प्यार से अपनी लेडीलव को देख रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, ‘और ऐसे ये होली पूरी हुई। #holi2020 @nickjonas #holihell।’ (ये भी पढ़ें- करीना कपूर को आई अक्षय कुमार संग होली सेलिब्रेशन की याद, तो रंग में लथपथ दिखीं सोहा की बेटी इनाया)

फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति और सास-ससुर के साथ होली का खूब लुत्फ उठाया। तो आपको एक्ट्रेस के द्वारा शेयर की गईं होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- प्रियंका चोपड़ा)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.