प्रियंका चोपड़ा ने भाई सिद्धार्थ संग बेटी मालती की क्यूट तस्वीर की शेयर, मामा की गोद में दिखीं लाडली

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और लाडली बेटी मालती की एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने भाई सिद्धार्थ संग बेटी मालती की क्यूट तस्वीर की शेयर, मामा की गोद में दिखीं लाडली

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आए दिन प्रियंका अपनी बेबी मालती और पति निक जोनस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, प्रियंका ने अपनी बेटी मालती और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

priyanka-chopra

दरअसल, 29 नवंबर 2022 को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मामा-भांजी की एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में मालती को सिद्धार्थ की बाहों में देखा जा सकता है। साथ ही सिद्धार्थ फोटो में अपनी भांजी मालती को प्यार से निहार रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,"आह, माई हार्ट।" 

priyanka

इससे पहले, प्रियंका ने बेटी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में उन्होंने पहली बार अपनी बेटी का सामने से चेहरा दिखाया था। इस तस्वीर में मालती कार की सीट पर सोते हुए दिख रही थीं। बेबी पिंक कलर की बीन टोपी में मालती काफी क्यूट लग रही थीं। मालती मैरी चोपड़ा जोनस की तस्वीर देखने के लिए यहां क्लिक करें

Priyanka

इसके पहले, 10 नवंबर 2022 को प्रियंका ने भारत से लौटने के बाद अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ एक फैमिली फोटो शेयर की थी। तस्वीर में प्रियंका अपने पति के साथ अपने घर में फर्श पर लेटी हुई दिखाई दे रही थीं और अपनी बच्ची को गोद में लेकर खेलती दिखी थीं। वहीं निक, प्रियंका और मालती को प्यार से निहार रहे थे। तस्वीर के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा था, "घर।"

Priyanka

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' और वेब सीरीज़ 'सिटाडेल' में दिखाई देंगी। इस सीरीज को रुसो ब्रदर्स ने बनाया है, जिसका प्रमोशन काफी जोरों-शोरों से चल रहा है। बता दें कि यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म 'प्राइम वीडियो' पर रिलीज होगी। इसके अलावा, एक्ट्रेस फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ दिखाई देने वाली हैं।

Priyanka

खैर, हमें तो मालती की हर तस्वीर बेहद क्यूट लगती है। फिलहाल, आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई नई तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं।  

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.