प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजेलिस में मनाया करवा चौथ, मेहंदी में पति निक का नाम किया फ्लॉन्ट

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ करवा चौथ उत्सव की एक तस्वीर साझा की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजेलिस में मनाया करवा चौथ, मेहंदी में पति निक का नाम किया फ्लॉन्ट

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने अभिनय का परचम लहरा चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने साल 2018 में 'उम्मेद भवन' पैलेस में अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी की थी। उनकी शादी को चार साल हो चुके हैं और उनका रिश्ता हर दिन मजबूत होता जा रहा है। प्रियंका ने हाल ही में, अपने पति निक के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका में करवा चौथ मनाया। अभिनेत्री ने अपने करवा चौथ समारोह की एक झलक सोशल मीडिया पर साझा की है। आइए आपको दिखाते हैं।

priyanka

(ये भी पढ़ें- राज कुंद्रा ने करवा चौथ की छलनी से छिपाया चेहरा, यूजर ने कहा- 'शिल्पा ने कार्टून से शादी की है')

पहले तो ये जान लीजिए कि शादी के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा अपने पति के साथ यूएस में रह रही हैं। इसके बावजूद वह सभी भारतीय त्योहारों को काफी सादगी के साथ सेलिब्रेट करती नजर आती हैं। साल 2022 की शुरुआत में कपल ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया था। मौजूदा समय में प्रियंका और निक अपनी बेटी के साथ अपनी हैप्पी लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

priyanka

अब आइए आपको दिखाते हैं प्रियंका द्वारा शेयर की गई फोटो। दरअसल, 14 अक्टूबर 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। प्रियंका ने अपनी मेहंदी में निक जोनस के नाम के शुरुआती अक्षर को फ्लॉन्ट किया और यह बहुत प्यारा लग रहा था। इस मौके पर अभिनेत्री को लाल चूड़ियां पहने भी देखा जा सकता है। प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, "सभी लोगों को करवाचौथ की शुभकामनाएं, निक जोनस।" अभिनेत्री ने आगे एक दिल की इमोजी भी जोड़ा।

priyanka

(ये भी पढ़ें- नई मां सोनम कपूर ने करवा चौथ पर पहनी रानी पिंक कलर की साड़ी, दिखीं बेहद खूबसूरत)

वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका चोपड़ा अगली बार 'अमेज़न प्राइम' की वेब सीरीज 'सिटाडेल' में दिखाई देंगी। इसके अलावा, अभिनेत्री सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' में भी नजर आएंगी। प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ अभिनय करेंगी। उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म फरहान और रोहित सराफ के साथ 'द स्काई इज पिंक' थी।

Priyanka Chopra

(ये भी पढ़ें- दिशा परमार ने खास अंदाज में मनाया करवा चौथ, पति राहुल ने छुए पैर, वीडियो संग लिखी दिल की बात)

फिलहाल, आपको एक्ट्रेस के करवा चौथ सेलिब्रेशन की फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.