प्रियंका चोपड़ा ने फादर्स-डे पर बेटी मालती और पति निक को दिया तोहफा, शेयर की क्यूट फोटो

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ बेटी मालती की एक तस्वीर शेयर की है, साथ ही एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने फादर्स-डे पर बेटी मालती और पति निक को दिया तोहफा, शेयर की क्यूट फोटो

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) और उनके पति व अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) ने 19 जून 2022 को पहला फादर्स-डे सेलिब्रेट किया। इन दोनों ने अपनी बेटी मालती के साथ फोटो शेयर कर फादर्स-डे की बधाई दी और साथ ही प्यारा सा नोट भी लिखा है। इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।  

PRIYANKA

पहले तो ये जान लीजिए कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए बेटी मालती का इस दुनिया में स्वागत किया था। मालती जन्म के बाद 100 दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद मदर्स-डे के मौके पर घर आई थीं। उनके घर आने पर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा नोट लिखकर अपनी खुशी जाहिर की थी। अब उन्होंने फादर्स-डे के मौके पर अपनी बेटी की एक प्यारी सी तस्वीर अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर की है, साथ ही पति निक के लिए एक लवली नोट भी लिखा है।  

PRIYANKA

(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर ने बचपन की अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर, फादर्स-डे पर पिता अनिल कपूर पर लुटाया प्यार)

प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, “हैप्पी फर्स्ट फादर्स-डे माय लव। आपको हमारी लिटिल गर्ल के साथ देखना मेरी सबसे बड़ी खुशी है। घर वापस आने के लिए कितना शानदार दिन है। आई लव यू। यहां ऐसे ही और भी दिन आने बाकी हैं।” इस तस्वीर में निक को अपनी 6 महीने की बेटी मालती के साथ खड़े हुए देखा जा सकता है। रेड कलर के फ्रॉक में मालती बहुत क्यूट लग रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है, इसमें सिर्फ पिता और बेटी के पैर ही दिख रहे हैं। फोटो में मालती और निक सफेद जूते पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां मालती के जूतों पर उनके नाम का पहला अक्षर 'M' लिखा है, वहीं निक के जूतों पर 'MM's' और 'DAD' लिखा हुआ है। 

PRIYANKA CHOPRA

(ये भी पढ़ें- युवराज सिंह ने बेटे के यूनिक नाम का किया खुलासा, दिखाई लाडले की पहली झलक)

प्रियंका के पति और पॉप सिंगर निक जोनस ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर यही तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “मेरी लिटिल गर्ल के साथ पहला फादर्स-डे। अतुलनीय फादर-डॉटर स्नीकर्स देने और मुझे डैडी बनाने के लिए प्रियंका चोपड़ा को धन्यवाद, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। सभी डैड्स और केयरटेकर्स को हैप्पी फादर्स-डे।” इस फोटो का क्रेडिट देते हुए निक ने फोटोग्राफर दिव्या ज्योति का नाम लिखा है। 

PRIYANKA CHOPRA

(ये भी पढ़ें- बॉबी देओल ने मां प्रकाश कौर व बहन अजीता-विजेता संग फोटो की शेयर, भाई-पापा भी दिखे साथ)

फिलहाल, आपको मालती और निक की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए सलाह हो तो अवश्य दें। 

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.