प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग प्यारी फोटो की शेयर, लाडली को खुशी से उछालती दिखीं एक्ट्रेस

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने 6 सितंबर 2022 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ एक सुपर क्यूट तस्वीर साझा की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग प्यारी फोटो की शेयर, लाडली को खुशी से उछालती दिखीं एक्ट्रेस

एक मां और बेटी के बीच का बंधन अनमोल होता है, क्योंकि यह शुद्ध प्रेम पर आधारित होता है। एक मां अपने बच्चों को दुनिया की सारी खुशियां देने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। हालांकि, जब बात उसकी बेटी की आती है, तो वह थोड़ी ओवरप्रोटेक्टिव हो जाती है और अपनी बच्ची को दुनिया की सभी बुराइयों से दूर रखना सुनिश्चित करती है। मां और बेटियां हमेशा अच्छे और बुरे दिनों में एक साथ मजबूती से खड़ी रहती हैं।

Priyanka Chopra with mother and daughter

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) टिनसेल टाउन की नई-नवेली मां हैं। प्रियंका और उनके सिंगर पति निक ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया था। मालती का जन्म समय से पहले हुआ था और उन्हें जन्म के बाद 100 दिनों तक एनआईसीयू में रखा गया था। हालांकि, अब मालती बिल्कुल फिट और ठीक हैं। उनकी मां प्रियंका अपनी बेटी के साथ जीवन के हर पल को संजो रही हैं।

priyanka

(ये भी पढ़ें- अथिया शेट्टी-केएल राहुल 5 स्टार होटल नहीं खंडाला बंगले में करेंगे शादी, जानें कब होगी वेडिंग)

6 सितंबर 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ एक सुपर क्यूट तस्वीर साझा की है। अनमोल तस्वीर में मां-बेटी की जोड़ी को एक साथ कैंडिड मोमेंट एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है और इसने हमारे दिलों को पिघला दिया। प्रियंका को अपने लॉस एंजिलिस घर के बाहर एक सोफे पर बैठे देखा जा सकता है और वह अपनी बेटी मालती को अपने दोनों हाथों से हवा में उछाल रही हैं। पैम्पर्स और आकर्षक हेडबैंड पहने बच्ची बेहद प्यारी लग रही है। तस्वीर को साझा करते हुए उसके ऊपर प्रियंका ने लिखा है, ''मेरा पूरा दिल।''

priyanka

(ये भी पढ़ें- ललित मोदी ने सुष्मिता को अपने इंस्टा बायो और डीपी से हटाया, क्या पूर्व बीएफ रोहमन हैं कारण?)

इसके पहले, 7 अगस्त 2022 को प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ एक फैमिली फोटो शेयर की थी। खूबसूरत तस्वीर में तीनों को पूल के किनारे चिल करते देखा जा सकता है। जहां प्रियंका बिकनी में हॉट लग रही थीं, वहीं निक ने नारंगी रंग के प्रिंटेड बॉक्सर शॉर्ट्स का विकल्प चुना था। कपल की लाडली ने अपने माता-पिता के साथ पूल टाइम को खूब एंजॉय किया था। हालांकि, बिंदास मां ने अपनी बच्ची के चेहरे को दिल के इमोटिकॉन से छिपा दिया था।

priyanka

कुछ समय पहले, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के एक क्यूट वीडियो के साथ अपने प्रशंसकों को खुश किया था। वीडियो में बिंदास मां को अपनी बेटी मालती को पकड़े हुए देखा जा सकता है, जो एक मैचिंग हेयरबैंड के साथ गुलाबी रंग की ड्रेस पहने थीं। दिल से देसी होने के नाते प्रियंका ने अपनी बच्ची को 'ससुराल गेंदा फूल' गाने पर डांस कराया था। यहां देखें वीडियो। 

(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या पति राहुल नागल को याद कर हुईं भावुक, शेयर किया यादों से भरा क्यूट वीडियो)

फिलहाल, हमें प्रियंका और उनकी बेटी मालती की ये तस्वीर काफी पसंद आई। वैसे, आपको ये कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.