Priyanka Chopra ने LA होम से बेटी Malti की क्यूट फोटो की शेयर, प्रकृति को निहारती दिखीं लाडली

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की अपने लॉस एंजेलिस वाले होम में प्रकृति का आनंद लेते हुए एक क्यूट तस्वीर पोस्ट की है। आइए आपको भी दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Priyanka Chopra ने LA होम से बेटी Malti की क्यूट फोटो की शेयर, प्रकृति को निहारती दिखीं लाडली

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ इंडिया दौरे से लॉस एंजेलिस में पहुंच गए हैं। अपने इंस्टा हैंडल पर अपने जीवन के झलकियां साझा करना पसंद करने वाली प्रियंका ने मालती की एक क्यूट फोटो पोस्ट की है, जो अपनी बड़ी सी खिड़की से प्रकृति को निहारते हुए दिख रही हैं।

बता दें कि हाल ही में प्रियंका ने अपनी बेटी के साथ पहली बार भारत की यात्रा की थी। परिवार यहां 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' के भव्य लॉन्च का गवाह बनने के लिए आया था।

priyanka

प्रियंका चोपड़ा ने प्रकृति का आनंद लेते हुए मालती की तस्वीर की शेयर

प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मालती की एक तस्वीर पोस्ट की। छोटी बच्ची प्रिंटेड सफेद टी-शर्ट और मैचिंग पैंट में प्यारी लग रही हैं। मालती कांच की बड़ी सी खिड़की पर हाथ रखे खड़ी हैं। लॉस एंजेलिस में उनके घर के बगीचे में बहुत सारे पेड़ दिख रहे हैं। फोटो पर प्रियंका ने दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है।

priyanka

जब प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ पहुंचीं सिद्धिविनायक 

इसके पहले, 6 अप्रैल 2023 को प्रियंका चोपड़ा और उनकी राजकुमारी मालती गणपति बप्पा के दर्शन के लिए सिद्धिविनायक मंदिर गई थीं। सामने आई फोटो में प्रियंका ने अपनी बेटी मालती को बाहों में पकड़ रखा था। पुजारी जी बच्ची के माथे पर तिलक लगा रहे थे।

priyanka

प्रियंका ग्रीन-टोन एथनिक आउटफिट में खूबसूरत लग रही थीं। वहीं मालती येलो ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, मंदिर में स्पेशल ट्रीटमेंट के लिए वह ट्रोल हो गई थीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब एयरपोर्ट पर प्रियंका ने बेटी मालती के साथ दिए पोज 

31 मार्च 2023 को प्रियंका ने अपने परिवार के साथ भारत में शानदार एंट्री की थी। शटरबग्स के लिए प्रियंका और निक ने खुशी-खुशी अपनी बेटी मालती के साथ पोज दिए थे। हालांकि, सभी की निगाहें प्रियंका की बेटी मालती पर थीं, जो रफल्ड ड्रेस में सुपर क्यूट लग रही थीं।

priyanka

फिलहाल, हमें प्रियंका की बेटी मालती की लेटेस्ट फोटो बहुत पसंद आई। तो आपको ये कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.