प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती की नई फोटो की शेयर, लाडली को बताया- 'देसी गर्ल'

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल से बेटी मालती की एक क्यूट फोटो शेयर की है। आइए आपको भी दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती की नई फोटो की शेयर, लाडली को बताया- 'देसी गर्ल'

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ मदरहुड लाइफ को भी बखूबी एंजॉय कर रही हैं। भले ही उन्होंने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा पब्लिक नहीं किया है, लेकिन वह अक्सर बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, प्रियंका ने अपनी लाडली की एक फोटो शेयर करते हुए उसे 'देसी गर्ल' बताया है। आइए आपको भी दिखाते हैं। 

priyanka

(ये भी पढ़ें- श्वेता बच्चन नंदा ने भाई व पिता संग बचपन की अनदेखी तस्वीर शेयर कर दी रक्षाबंधन की बधाई)

पहले तो ये जान लीजिए कि, प्रियंका चोपड़ा और उनके सिंगर पति निक जोनस ने जनवरी 2022 में खुलासा किया था कि, वह सरोगेसी के जरिए एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। 'मदर्स डे' के मौके पर पहली बार प्रियंका ने अपनी बेटी मालती और पति निक के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने बताया था कि, 100 दिन NICU में रहने के बाद उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस घर आई हैं।

priyanka

अब आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो। दरअसल, 11 अगस्त 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेटी मालती की एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में बेटी का पूरा चेहरा नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, आधा फेस दिखाई दे रहा है। तस्वीर में जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह थी बेटी की टी-शर्ट, जिस पर, 'देसी गर्ल' लिखा है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने भी हैशटैग 'देसी गर्ल' लिखा है।

priyanka

(ये भी पढ़ें- क्या टाइगर श्रॉफ 'केसोनोवा' गर्ल आकांक्षा शर्मा को कर रहे हैं डेट? खुद एक्टर ने बताई सच्चाई)

इसके पहले, 8 अगस्त 2022 को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने वीकेंड की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह पति निक और बेटी मालती के साथ 'संडे टाइम' को एंजॉय करती हुई नजर आ रही थीं। इनमें से एक फोटो में वह अपने पति व बेटी के साथ पूल में पोज देती हुई दिखाई दे रही थीं।

priyanka

22 जुलाई 2022 को प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने इंस्टा हैंडल से अपने 40वें जन्मदिन की पार्टी से कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कीं थीं, इनमें जिस तस्वीर ने हमारा दिल जीत लिया था, वह थी जिसमें प्रियंका अपनी बच्ची को पकड़े हुए दिखाई दे रही थीं। प्रियंका और निक की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस जुलाई में 6 महीने की हो गई थीं और उनके माता-पिता ने उनके विशेष दिन को सबसे प्यारे व नन्हे केक के साथ मनाया था। तस्वीर में उनकी बेटी ने एक गुलाबी स्कर्ट पहनी हुई थी, जिस पर '6 महीने' लिखा हुआ था।

priyanka

(ये भी पढ़ें- राजीव सेन पत्नी चारु असोपा से नहीं चाहते तलाक, कहा- 'शादी बचाने के लिए अपना बेस्ट दूंगा' [Exclusive])

फिलहाल, आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.