प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग शेयर की रोमांटिक फोटो, पति की प्रशंसा के लिए लिखा खास नोट

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में, अपने पति निक जोनस के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए उनके लिए एक स्पेशल नोट लिखा है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग शेयर की रोमांटिक फोटो, पति की प्रशंसा के लिए लिखा खास नोट

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके लविंग हसबैंड निक जोनस (Nick Jonas) दुनिया के टॉप मोस्ट पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे के साथ रोमांटिक फोटो पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने प्यारे पतिदेव के लिए स्पेशल नोट लिखा है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

Priyanka Chopra Nick Jonas

पहले तो ये जान लीजिए कि, प्रियंका चोपड़ा 1 दिसंबर 2018 को अपने 'सपनों के राजकुमार' व अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग शादी के पवित्र बंधन में बंधी थीं। दोनों की पहली मुलाकात वैनिटी फेयर ऑस्कर की आफ्टर पार्टी के दौरान हुई थी। प्रियंका और निक के बीच 10 सालों का एज गेप है, इसी वजह से कपल काफी ज्यादा ट्रोलर्स के निशाने पर रहता था। लेकिन सभी आलोचनाओं को किनारे रखते हुए, प्रियंका और निक ने उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चिन रीति-रिवाजों से शादी की थी। दोनों की शादी को दो साल हो गए हैं और तब से लेकर अब तक हम इस कपल को लाइफ के हर कदम पर प्रोफेशनली व पर्सनली एक-दूसरे को सपोर्ट करते हुए देखते हैं।

(ये भी पढ़ें: नीना गुप्ता ने एक्स BF विवियन रिचर्ड्स के बारे में की बात, कहा 'प्यार रातों-रात नफरत में नहीं बदलता')

Priyanka Chopra Nick Jonas

अब आइए आपको दिखाते हैं प्रियंका द्वारा शेयर किया गया पोस्ट। दरअसल, 23 मई 2021 को लॉस एंजिल्स में म्यूजिक अवॉर्ड शो 'बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021' (Billboard Music Awards 2021) की शुरुआत हुई। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा एक थाई-हाई स्लिट गाउन पहने स्टाइलिश लुक में काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को बेल्ट और कुछ एक्सेसरीज के साथ कंप्लीट किया था। इसकी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। 

Priyanka Chopra Nick Jonas

Priyanka Chopra Nick Jonas

Priyanka Chopra Nick Jonas

(ये भी पढ़ें: मामू सैफ अली खान के साथ भांजी इनाया की क्यूट फोटो बहन सबा ने की शेयर, बेहद क्यूट लग रहे दोनों)

इसके अलावा, प्रियंका ने अपने पति के लिए एक प्रशंसा नोट भी शेयर किया है। उन्होंने हसबैंड निक जोनस के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर किया है, जिसमें निक अपनी लविंग वाइफ के माथे पर किस कर रहे हैं और प्रियंका ​चोपड़ा आंख बंद करके निक के सीने पर सर रखकर प्यार को फील कर रही हैं। 

Priyanka Chopra Nick Jonas

इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''पति की प्रशंसा के लिए पोस्ट.. एक टूटी हुई पसली भी प्रकृति की इस शक्ति को नहीं रोक सकती। आज जो कुछ भी करते हैं उस पर बहुत गर्व है बेबी ! आपकी कार्य नीति, आपकी उत्कृष्टता की खोज! आप मुझे हर रोज प्रेरित करते हैं! मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं!''

Priyanka Chopra Nick Jonas

निक जोनस अपनी वाइफ को बेहद प्यार करते हैं। निक ने बीते दिनों Apple's Fitness+ प्लेटफॉर्म पर 'टाइम टु वॉक' के दौरान अपनी लविंग वाइफ प्रियंका चोपड़ा के बारे में खुलकर बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि, ‘कभी-कभी हाई गियर में होने के लिए आपको धीमा होना पड़ता है और जिंदगी जैसी आती जा रही है, वैसी जीने और सबकुछ आराम से लेने के बारे में उन्होंने (प्रियंका ने) मुझे बहुत कुछ समझाया है। इस चीज से मैं हर दिन जूझ रहा था, लेकिन ये जिंदगी जीने का बेहतर तरीका है। मैंने जितनी भी चीजें सीखी हैं, मुझे लगता है कि उनमें से यह बेहद जरूरी है कि कुछ वक्त निकाला जाए चाहे ये वॉक हो या मूवी। आपके लिए ये कुछ भी हो सकता है। बस एक मिनट के लिए कदम पीछे कर लें।’

Priyanka Chopra Nick Jonas

इसके आगे निक जोनस ने कहा था कि, ‘जब न्यूयॉर्क में मैं प्रियंका से मिला था, मैं तब ही समझ गया था। हम दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं। जब हम दोनों एक साथ सेटल हो गए थे, तब मुझे बहुत अच्छा लगा था। जिंदगी बहुत सिंपल है। हम दिन के आखिर में एक साथ फिल्म देखना, खाना ऑर्डर करना, अपने डॉग के साथ टहलना जैसी एक्टिविटीज करते हैं। अभी हमारे पास तीन डॉग हैं। हम हर दिन एक-दूसरे से कुछ नया सीखते हैं, जिसमें बहुत आराम है।’

(ये भी पढ़ें: चारु असोपा ने बताया कब देंगी बच्चे को जन्म, पति राजीव सेन ने कहा- 'एक सपना, जो अब सच हो गया')

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा भी अपने लविंग हसबैंड से बेहद प्यार करती हैं। वो अक्सर अपने इंटरव्यूज में निक जोनस की तारीफों के पुल बांधती नजर आती हैं। अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ के प्रमोशन के लिए प्रियंका चोपड़ा ओप्रा विन्‍फ्री के शो पर पहुंची थीं, जहां ओप्रा ने प्रियंका से किताब से जुड़ी कई सारें बातें पूछी थीं। जिस पर एक्ट्रेस ने हंसते हुए ओप्रा के सवालों का जवाब दिया था। प्रियंका चोपड़ा ने कहा था, ‘वह आत्मविश्वासी और समझदार हैं। वो मेरे सपने और मेरी उपलब्धियों को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं। यह एक ऐसी सच्ची पार्टनरशिप है, जिसमें वह मुझे हर उस चीज़ में सपोर्ट करते हैं, जो हम एक साथ करते हैं। मुझे सच में विश्वास है कि मेरी मां की दुआओं की वजह से वो मुझे मिले हैं।’ 

Priyanka And nick jonas

फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक के साथ लॉस एंजिल्स में अपनी मैरिड लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं। कपल अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें व वीडियोज शेयर करता रहता है, जिसे फैंस भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें। 

(फोटो क्रेडिट: निक जोनसप्रियंका चोपड़ा)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.