प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बिकिनी में पुरानी तस्वीर, पति निक जोनस ने दी प्रतिक्रिया

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बिकिनी पहने बिंदी और चूड़ियों में पोज देती दिख रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बिकिनी में पुरानी तस्वीर, पति निक जोनस ने दी प्रतिक्रिया

ग्लोबल स्टार प्रिंयका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जो दो दशक से भी ज्यादा पुरानी है। आइए आपको दिखाते हैं।

pc

पहले ये जान लीजिए कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में भव्य शादी रचाई थी। जब भी रॉयल शादियों की बात की जाती है, उनमें निक और प्रियंका की शादी का जिक्र जरूर होता है। साल 2022 में इस कपल ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया था।

pc

(ये भी पढ़ें- तेजस्वी प्रकाश ने गोवा में BF करण संग मनाया 29वां जन्मदिन, किस करता दिखा कपल)

अब बात करते हैं प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट फोटो की। दरअसल, 9 जून 2022 को प्रियंका ने अपने इंस्टा हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है। यह फोटो उनके पुराने दिनों की है, जिसमें वह महज 18 साल की हैं। सामने आई फोटो में एक्ट्रेस के माथे पर बिंदी और एक्सेसरी के रूप में कांच की चूड़ियां दिखाई दीं। भूरे और काले रंग की बिकिनी में वह काफी स्टनिंग लग रही थीं। ये उनके मॉडलिंग के दिनों की तस्वीर है, जिसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ''लगभग नवंबर 2000। पेश है मेरी 18 साल पुरानी तस्वीर।''

pc

प्रियंका की इस खूबसूरत तस्वीर को उनके परिवार, दोस्तों और फैंस से काफी प्यार मिल रहा है। उनके पति निक जोनस ने एक्ट्रेस की थ्रोबैक तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक फायर इमोजी बनाया है। वहीं, फिल्म 'गुंडे' में उनके सह-कलाकार रणवीर सिंह ने लिखा, "ब्रहहह।" जिस पर प्रियंका ने जवाब दिया, "बड्डी।" यहां देखें उन कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

pc

pc

pc

इससे पहले, प्रिंयका ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक और खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो एक शानदार डस्टी-ऑरेंज सीक्विन मैक्सी ड्रेस में नजर आई थीं। उनके आउटफिट में प्लंजिंग नेकलाइन और फुल स्लीव्स थे। इस अवतार में वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं।

pc

pc

(ये भी पढ़ें- एआर रहमान ने बेटी खातिजा की शादी का अनदेखा वीडियो किया शेयर, भावुक दिखे सिंगर)

फिलहाल, हमें तो प्रियंका चोपड़ा हर अवतार में बेहद पसंद हैं। वैसे, आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई थ्रोबैक फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.