प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती की किताब पढ़ते हुए फोटो की शेयर, स्ट्रैपी ड्रेस में दिखीं क्यूट

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में, अपनी लाडली बेटी मालती की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती की किताब पढ़ते हुए फोटो की शेयर, स्ट्रैपी ड्रेस में दिखीं क्यूट

बॉलीवुड एक्ट्रेस से हॉलीवुड स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी नन्ही राजकुमारी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की देखभाल में काफी बिजी हैं। चोपड़ा-जोनस परिवारों के लिए वर्ष 2022 एक खूबसूरत नोट पर शुरू हुआ था, क्योंकि जनवरी महीने में ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी बेटी के आगमन के साथ पैरेंटहुड को अपनाया था। तब से दोनों दुनिया भर में अपने लाखों प्रशंसकों के साथ अपनी नन्ही परी की झलकियां साझा कर रहे हैं।

priyanka

22 जनवरी 2022 को प्रियंका और निक ने अपनी लाडली के आगमन की घोषणा की थी। उन्होंने अपने-अपने इंस्टा हैंडल पर एक नोट पोस्ट किया था। दोनों ने अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए प्राइवेसी भी मांगी थी। उन्होंने लिखा था, ''हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि, हमने सरोगेसी के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।''

priyanka

(ये भी पढ़ें- नीता अंबानी-मुकेश अंबानी ने पोते पृथ्वी संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, भव्य लाइटिंग से सजा 'एंटीलिया')

अब 15 अगस्त 2022 को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बच्ची की प्यारी स्टोरीज पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में हम छोटी मालती को उनकी क्यूट पिक्चर बुक में तल्लीन देख सकते हैं। स्ट्रैपी ड्रेस में वह बेहद प्यारी लग रही थीं। वहीं, दूसरी तस्वीर में प्रियंका की बेटी अपने प्यारे 'भाई-बहनों' से घिरी हुई थीं, इसके ऊपर प्रियंका ने लिखा, ''मेरे सभी बच्चे। बिल्कुल सही रविवार।''

priyanka

priyanka

(ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की फैमिली ने अपने घर 'मन्नत' की छत पर फहराया तिरंगा, व्हाइट ड्रेस में की ट्विनिंग)

'मदर्स डे' 2022 के मौके पर प्रियंका ने अपनी बेटी मालती की पहली झलक शेयर की थी। तस्वीर में हम बिंदास मां को अपनी नन्ही परी को गले से लगाए हुए देख सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर डैडी निक अपनी राजकुमारी को एकटक निहार रहे थे। इसके साथ ही प्रियंका ने एक लंबे नोट में अपनी रोलरकोस्टर मदरहुड जर्नी के बारे में बात की थी और बताया था कि, 'एनआईसीयू में 100 से अधिक दिनों तक रहने के बाद उनकी बेटी आखिरकार घर आ गई है।' 

priyanka

(ये भी पढ़ें- मिलिए शहीद भगत सिंह की 'पत्नी' दुर्गावती देवी सेः ऐसे की थी शहीद-ए-आजम की मदद)

फिलहाल, हम प्रियंका और निक की परी की और तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.