प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां मधु संग शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें, मस्ती करते दिखे दोनों

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी मां मधु चोपड़ा संग मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां मधु संग शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें, मस्ती करते दिखे दोनों

बॉलीवुड इंडस्ट्री की देसी क्वीन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब हॉलीवुड की दीवा बन चुकी हैं। एक्ट्रेस को अपने काम के सिलसिले में दुनिया के अलग-अलग कोने में ट्रैवल करना पड़ता है, लेकिन इस बीच भी प्रियंका अपने परिवार के लिए पूरा टाइम निकाल लेती हैं। बीते काफी समय से प्रियंका चोपड़ा लंदन में थीं, लेकिन अब वह अपनी मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) के पास ओहायो के क्लीवलैंड शहर पहुंच गई हैं। यहां पर एक्ट्रेस अपनी मां मधु के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं, जिसकी झलक प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर दिखाई है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

priyanka chopra

पहले ये जान लीजिए कि, 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा इंडियन आर्मी में फिजिशियन थे। प्रियंका के पिता अंबाला के रहने वाले पंजाबी हिंदू थे, तो वहीं उनकी मां कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. मनोहर किशन अकौरी की बड़ी बेटी हैं। यही नहीं, खुद मधु बिहार विधानसभा की पूर्व सदस्य रह चुकी हैं।

(ये भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना से फैन ने पूछा- 'विजय देवरकोंडा कितने स्पेशल हैं', एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब)

priyanka chopra mother

आइए अब आपको वो तस्वीरें दिखाते हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा मंगलवार यानी 29 जून 2021 को अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ 'रॉक ऐंड रोल हाल ऑफ फेम' गई थीं, जहां पर मां-बेटी की जोड़ी ने खूब मस्ती की। इस मौके की खास तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें दोनों कैमरे के लिए पोज देती हुई नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर प्रियंका चोपड़ा की है, जिसमें वह सुंदर जगह पर खड़ी होकर कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इस दौरान प्रियंका दूसरी ओर देखते हुए मुस्कुरा रही हैं। दूसरी तस्वीर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा की है, जिसमें वह अपनी बाहें फैलाकर कैमरे के लिए पोज दे रही हैं।

(ये भी पढ़ें: मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का हुआ निधन, दो दिनों पहले करते दिखे थे पार्टी)

priyanka chopra photos

priyanka chopra with mother

तीसरी तस्वीर एक छोटी बच्ची की है, जो एक्ट्रेस के स्टाइलिस्ट की बेटी कृष्णा स्काई है। वहीं, चौथी और पांचवी तस्वीर भी प्रियंका चोपड़ा की है, जिसमें एक्ट्रेस कपड़ों की ओर इशारा कर रही हैं। लुक की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा प्रिटेंड शॉर्ट ड्रेस में काफी स्टनिंग लग रही हैं। वहीं, मधु चोपड़ा ने ब्लैक शॉर्ट और टॉप पहना है। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने ब्लैक शूज कैरी किए हैं, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं।

(ये भी पढ़ें: तैमूर अली खान ने अपनी मां करीना कपूर को छोड़ा पीछे, पैपराजी को दिए स्टाइलिश पोज, दंग रह लोग)

priyanka chopra with kids

priyanka chopra photoshot

priyanka chopra photos viral

इन तस्वीरों के साथ प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है, ‘मुझे और परिवार को इतना अच्छा समय देने के लिए @rockhall को धन्यवाद। संगीत में अब तक के सबसे महान लोगों में से एक होना अद्भुत है। धन्यवाद ग्रेग, शेल्बी, नवाका और बाकी सभी जिन्होंने इसे इतना आसान बनाया। तुम्हें प्यार करती हूं।’

priyanka caption

इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर भी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने स्टाइलिस्ट की बेटी कृष्णा को गोद में उठाया हुआ है।

priyanka

बीते दिनों, 16 जून 2021 को प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी मां को बेहद ही खास अंदाज में बर्थडे विश किया था। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट में अपनी मां की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए एक नोट साझा किया था। इस नोट में एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘मेरी मां बुद्धि और आकर्षण का केंद्र थीं। जैसे ही वह मेहमानों से मिलने के लिए तैयार होती थीं, मैं उनका ध्यान से मेकअप, क्रीम और परफ्यूम लगाने और फिर शाम के लिए तैयार होने का अध्ययन करती थी। उनके वार्डरोब में सभी कलर थे- फ्लोरल प्रिंट्स, हॉट पिंक, ब्राइट ऑरेंज, डीप रेड्स, गोल्डन येलो में शिफॉन साड़ी। उनके लंबे-काले बाल, जो कमर तक थे, उसमें वो कभी चोटी बनाती, तो कभी बन बनाती थीं। मुझे उनकी आंखों में काजल और लाइन करना, लिपस्टिक लगाना, माथे पर बिंदी लगाना बहुत पसंद था। मैं किसी दिन उनके जैसा बनना चाहती थी: एलिगेंट, एक्सप्रेसिव, परफेक्ट तरीके से ड्रेस-अप होना, ग्लैमरस होना। उन्होंने शांत आत्मविश्वास और कुल क्षमता का परिचय दिया- जिन्होंने अपनी स्वाभाविक शैली के साथ खुद को मैग्नेटिक बना दिया। चाहे उन्होंने काम के लिए फ्रेंच शिफॉन साड़ी पहनी हो या छुट्टी पर सफेद बेल-बॉटम्स और बड़े धूप के चश्मे पहने हों, वह मेरी नज़र में सुंदरता का प्रतीक थीं।’

फिलहाल, इस बात में कोई शक नहीं है कि, प्रियंका चोपड़ा अपनी मां से बेहद प्यार करती हैं। तो प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा की ये तस्वीरें आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.