बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने खास पलों को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं, फैंस भी अपनी इस फेवरेट एक्ट्रेस की पोस्ट को खूब प्यार देते हैं। इसी कड़ी में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की, जो काफी वायरल हो रही है।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से 12 सितंबर 2020 को एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में दोनों एक कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं, और प्रियंका ने अपना सिर निक के कंधे पर रखा हुआ है। साथ ही दोनों ने एक-दूसरे के हाथ को मजबूती से पकड़ा हुआ है। इस फोटो में जहां निक साइड पोज देते नजर आ रहे हैं, तो वहीं प्रियंका कैमरे में देख रही हैं। इसके कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, "हमेशा के लिए मेरे, आपके लिए बहुत आभारी हूं @nickjonas"
कपल की इस तस्वीर को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है और खबर लिखे जाने तक इसे 1.7 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। वहीं, इस फोटो पर लोग कमेंट करके अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: राजीव सेन को लॉन्ग ड्राइव पर ले जाती हैं चारु असोपा? पति ने शेयर की राइड की ये फोटो)
प्रियंका ने 12 सितंबर को ही अपनी एक क्यूट सी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें वो अपना न्यू हेयरस्टाइल फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। प्रियंका के इस न्यू लुक को फैंस ने काफी पसंद किया। इसके कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, "न्यू हेयर, डॉट केयर।" ये फोटो भी काफी वायरल हुई और खबर लिखे जाने तक इसे 1.8 मिलियन से ज्यादा लोगों ने अपना प्यार दिया।
ऐसा नहीं है कि सिर्फ प्रियंका ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं बल्कि, उनके पति निक जोनस भी काफी एक्टिव रहते हैं और कई वीडियो व फोटोज शेयर करते रहते हैं। 22 अगस्त 2020 को निक ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। शेयर की गई तस्वीर में प्रियंका एक समुद्र के किनारे बैठी हुई नजर आ रही हैं और उन्हें प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। प्रियंका ने स्वीमिंग सूट पहना हुआ है और ऑफ वाइट कलर का एक श्रग कैरी किया है। इस पुरानी तस्वीर पर निक ने प्यार भरा कैप्शन लिखा था, "ये मेरी पसंदीदा चीजों में से एक है।" (ये भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में उतरे सुशांत की बहन व जीजा, शिबानी दांडेकर को लिया आड़े हाथ)
इससे पहले 18 अगस्त 2020 को कैलिफोर्निया में झीलों के एक समूह में प्रियंका ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था "मां प्रकृति की दवा।" इस फोटो को भी फैंस का काफी प्यार मिला था। (ये भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ ने याद किए पुराने दिन, बताया-'ससुराल सिमर का' के सेट पर कैसी थी शोएब और उनकी बॉन्डिंग)
फिलहाल, प्रियंका कोरोना काल में अपने पति के साथ अमेरिका में हैं, और अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं। तो आपको प्रियंका द्वारा शेयर की गई ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।