Priyanka Chopra ने 'संडे पिकनिक' से पति Nick Jonas और बेटी Malti संग प्यारी फोटो की शेयर

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने लंदन पिकनिक से पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ एक मनमोहक तस्वीर साझा की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Priyanka Chopra ने 'संडे पिकनिक' से पति Nick Jonas और बेटी Malti संग प्यारी फोटो की शेयर

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को उनके लाखों फैंस द्वारा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की 'सबसे प्यारी मां' कहा जाता है। प्रियंका एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर हैं और परिवार के साथ समय बिताते हुए अपनी प्यारी झलकियों के साथ लाखों दिलों को जीतने का मौका कभी नहीं छोड़ती हैं।

बता दें कि प्रियंका ने अपने जीवन के प्यार व अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की है और उन्हें एक बच्ची मालती मैरी चोपड़ा जोनस का आशीर्वाद प्राप्त है। हाल ही में, प्रियंका ने एक क्यूट फैमिली फोटो शेयर करके अपने फैंस को खुश कर दिया है।

priyanka

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस बेटी मालती को ले गए पिकनिक पर

प्रियंका चोपड़ा ने 28 मई 2023 को अपने इंस्टा हैंडल से पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ एक मनमोहक तस्वीर साझा की। ये फोटो उनके लंदन पिकनिक की है। तस्वीर में प्रियंका और उनकी बेटी एक कपड़े के टुकड़े पर बैठे हुए हैं, जबकि निक बैठकर फल छील रहे हैं।

priyanka

आउटिंग के लिए, प्रियंका ने स्नीकर्स के साथ एक ओवरसाइज़्ड डेनिम टी-शर्ट पहनी थी और निक ने मैचिंग पैंट के साथ बेज कलर की टी-शर्ट पहनी थी। वहीं, मालती एक बड़े हैट के साथ चेकदार फ्रॉक में काफी क्यूट लग रही थीं। प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, "रविवार पिकनिक के लिए है।"

जब प्रियंका-निक ने 'मेट गाला 2023' में शामिल होने से पहले बेटी संग शेयर की थी फोटो 

2 मई 2023 को प्रियंका और निक ने अपने इंस्टा अकाउंट से 'मेट गाला 2023' में अपनी उपस्थिति से पहले मालती के साथ अनमोल पलों को साझा किया था। जब अभिनेत्री कार्यक्रम के लिए तैयार हो रही थीं, तब मालती उनकी गोद में बैठी हुई थीं। इसकी एक झलक एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की थी। निक ने भी मालती के साथ एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह अपने पापा की टाई के साथ खेलती नजर आ रही थीं।

priyanka

जब प्रियंका ने बेटी को इटली से ली गई 'ग्रिसिनी' की थी गिफ्ट 

23 अप्रैल 2023 को प्रियंका ने अपनी बेटी मालती के साथ कुछ मनमोहक तस्वीरें साझा की थीं। वह काम के कारण एक छोटे से ब्रेक के बाद उनके साथ फिर से मिली थीं। अपनी इंस्टा स्टोरी पर बिंदास मां ने खूबसूरत तस्वीरों की एक सीरीज साझा की थी और इसमें मां-बेटी का प्यारा बंधन दिखाई दे रहा था। पहली तस्वीर में प्यारी मां ने मालती को उनका नया खिलौना (एक हवाई जहाज) दिखाया था और इसे देखकर वह काफी एक्साइटेड लग रही थीं।

priyanka

पिंक कलर के फ्लोरल और बटरफ्लाई प्रिंटेड नाइट सूट में मालती बेहद प्यारी लग रही थीं। अगली तस्वीर में मालती बिस्तर पर बैठी थीं, जबकि प्रियंका ने अपनी ग्रिसिनी दिखाई, जो वह इटली से लाई थीं। इस दौरान निक जोनस को उनके ठीक बगल में खड़ा देखा गया और यह एक बेस्ट फैमिली मोमेंट था।

जब प्रियंका ने कॉन्सर्ट से पति और बेटी की प्यारी झलकियां कीं शेयर

16 अप्रैल 2023 को प्रियंका ने अपने इंस्टा हैंडल से पति निक जोनस के संगीत कार्यक्रम से कुछ आश्चर्यजनक झलकियां साझा की थीं, जिसमें उनकी बेटी भी शामिल थीं। एक तस्वीर में मालती को अपने पिता के गाने को हेडफोन के माध्यम से सुनते हुए देखा जा सकता है, जबकि निक अपने संगीत कार्यक्रम के लिए अभ्यास कर रहे थे। एक अन्य तस्वीर में अभिनेत्री को अपनी बच्ची के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है, जो बिस्तर पर लेटी हुई थीं।

priyanka

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कुल संपत्ति और कमाई के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम प्रियंका, निक और मालती के इस अनमोल पल के कायल हो गए हैं। तो आपको उनकी लेटेस्ट फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.