प्रियंका चोपड़ा ने अपने पापा की बर्थ एनिवर्सरी पर शेयर की बचपन की अनदेखी फोटो, लिखा भावुक नोट

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने पापा की बर्थ एनिवर्सरी पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पापा की बर्थ एनिवर्सरी पर शेयर की बचपन की अनदेखी फोटो, लिखा भावुक नोट

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन हैं। भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी उनके लाखों चाहने वाले हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने मस्ती भरे वीडियोज व फोटोज शेयर करती रहती हैं।  

Priyanka Chopra

(यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग प्यारी तस्वीरें कीं शेयर, मासी परिणीति ने दी प्रतिक्रिया)

लेकिन इन दिनों प्रियंका अपने पापा को बेहद याद कर रही हैं। जी हां, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने पापा की बर्थ एनिवर्सरी पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह अपने पापा के साथ नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका को पहचान पाना बेहद मुश्किल है, क्योंकि यह उनकी बचपन की तस्वीर है। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने अपने पापा के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा है, आइए आपको बताते हैं।

Priyanka Chopra father

पहले तो यह जान लीजिए, प्रियंका ने 1 दिसंबर 2018 को सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई थी। दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। अब दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं, जिनका नाम इन्होंने मालती रखा है। 

Priyanka Chopra Husband

(यह भी पढ़ें : करण सिंह ग्रोवर ने पत्नी बिपाशा की प्रेग्नेंसी पर जाहिर की खुशी, मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीर की शेयर)

'ग्लोबल स्टार' प्रियंका चोपड़ा ने 24 अगस्त 2022 को अपने पिता की जयंती पर उनको याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। यह तस्वीर उनके बचपन के दिनों की है, जहां वह अपने पापा के साथ बर्फ में खेलती नज़र आ रही हैं। इसमें एक्ट्रेस और उनके पिता ने सर्दियों के कपड़े पहने हैं और दोनों कैंडिड शॉट देते हुए एक-दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, 'पापा आपको जन्मदिन की ढेरों बधाई, हम आपको रोज मिस करते हैं।' 

Priyanka Chopra father

Priyanka Chopra comment

प्रियंका चोपड़ा की किताब 'अनफिनिश्ड' के अनुसार, एक्ट्रेस के पिता का साल 2013 में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया था। वह अपने पिता के सबसे करीब थीं। अगर आपने ध्यान दिया हो, तो प्रियंका ने अपनी दाहिनी कलाई पर एक टैटू भी बनावाया हुआ है, जिस पर लिखा है 'डैडीज लिटिल गर्ल'।  

Priyanka Chopra tatto

(यह भी पढ़ें : केके की बर्थ एनिवर्सरी पर पत्नी ज्योति ने पोस्ट की अनदेखी तस्वीर, बेटी तमारा ने लिखा इमोशनल नोट)

वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका अपनी आने वाली इंटरनेशनल वेब सीरीज 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' और 'सिटाडेल' में नज़र आएंगी। 'सिटाडेल' जल्द ही 'प्राइम वीडियो' पर आएगी। हालांकि, अभी इसकी डेट तय नहीं हुई है। 

priyanka

फिलहाल, हम भी प्रियंका के पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। आपको एक्ट्रेस द्वारा पोस्ट की गई यह तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करें और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो, अवश्य साझा करें। 

Image Credit: Instagram
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.