प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में बेचे 7 करोड़ के दो घर, एक ऑफिस भी दिया लीज पर, जानें उसका किराया

एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई स्थित अपनी तीन प्रॉपर्टीज में फेरबदल किया है। आइए आपको इसके बारे में डीटेल में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में बेचे 7 करोड़ के दो घर, एक ऑफिस भी दिया लीज पर, जानें उसका किराया

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने अभिनय का परचम लहराने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि, एक मिडिल क्लास से करोड़पति बनने तक के सफर को तय करने के लिए एक्ट्रेस ने बहुत मेहनत की है। प्रियंका की मुंबई, गोवा और लॉस एंजेलिस में कई संपत्तियां हैं। इस बीच खबर सामने आई है कि, एक्ट्रेस ने मुंबई में स्थित दो प्रॉपर्टीज को बेच दिया और उन्होंने एक ऑफिस भी लीज पर दिया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Priyanka Chopra

पहले ये जान लीजिए कि, प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थीं। इन दिनों वो हॉलीवुड कॉन्ट्रेक्ट्स में काफी बिजी हैं। वो बैक-टू-बैक दो नेटफ्लिक्स फिल्मों ‘We Can Be Heroes’ और ‘The White Tiger’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास ‘Matrix 4’, ‘Text for You’, ‘Citadel’ जैसे प्रोजेक्ट्स हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो, एक्ट्रेस ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ साल 2018 में शादी की थी, जिसके बाद वो अपने पति के साथ लॉस एंजेलिस में रहती हैं। दोनों अपनी मैरिड लाइफ में काफी खुश हैं।

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सालाना कमाई है करोड़ों में, कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान)

Priyanka Chopra With Hubby Nick Jonas

अब आपको प्रियंका की प्रॉपर्टीज के बारे में बताते हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में स्थित अपनी प्रॉपर्टीज में फेरबदल किया है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने कुल मिलाकर 7 करोड़ रुपए में दो अपार्टमेंट बेचे हैं। अंधेरी (पश्चिम) के वर्सोवा के राज क्लासिक की सातवीं मंजिल पर स्थित एक अपार्टमेंट को मार्च में 3 करोड़ रुपए में बेचा गया था, जबकि उसी मंजिल पर स्थित एक और अपार्टमेंट को 4 करोड़ रुपए में बेचा गया था, जो साइज में थोड़ा बड़ा था।

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने जहां मुंबई के अपने दो अपार्टमेंट को बेचा, वहीं उन्होंने एक ऑफिस भी लीज पर दिया है। ‘मनीकंट्रोल’ ने ‘Zapkey.com’ द्वारा एक्सेस किए गए दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा है कि, प्रियंका ने जून में अंधेरी पश्चिम में वास्तु परिसर के ओशिवारा में सेकेंड फ्लोर पर स्थित अपने कार्यालय की संपत्ति को हर महीने 2.11 लाख रुपए लीज पर दिया है। प्रियंका का ये कार्यालय 2040 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है।

Priyanka Chopra

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी से प्रियंका चोपड़ा तक, बी-टाउन के ये 10 सितारे महंगे रेस्तरां और क्लब के हैं मालिक)

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने जुहू में एक घर खरीदा है, जो प्रियंका चोपड़ा की प्रोपर्टी है। ‘पिंकविला’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडिस हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के जुहू वाले पुराने अपार्टमेंट में शिफ्ट हुई हैं। ये वही अपार्टमेंट है, जहां प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस संग शादी के दौरान रहती थीं। ये अपार्टमेंट कर्म योग की बिल्डिंग में स्थित है, जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपए है। आपको बता दें कि, पिछले साल फरवरी में प्रियंका ने अंधेरी वेस्ट में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में करण अपार्टमेंट में स्थित अपना चार मंजिला घर 2 करोड़ रुपए में बेच दिया था।

Priyanka Chopra And Jacqueline Fernandez

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस के बेवर्ली हिल्स पोस्ट ऑफिस में 20,000 स्क्वायर फीट के एक आलीशान बंगले में रहती हैं। इस बंगले की कीमत 144 करोड़ रुपए है। इस आलीशान घर में 7 रूम, 11 बाथरूम, एक लिविंग एरिया, IMAX स्क्रीन वाला एक मूवी थियेटर, इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट, टू-लेन बॉलिंग एली, और एक पूल टेबल मौजूद है।

Priyanka Chopra With Hubby Nick Jonas

Priyanka Chopra House

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल)

फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा मुंबई में स्थित अपनी कई प्रॉपर्टीज को बेच चुकी हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, उन्होंने प्रॉपर्टीज में काफी इनवेस्ट कर रखा है। तो प्रियंका के इस फैसले पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- प्रियंका)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.