Priyanka Chopra ने पति निक से पहले अपने टूटे रिश्तों पर की बात, कहा- 'बुरे तरीके से हुए थे ब्रेकअप'

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने पुराने ब्रेकअप्स पर बात की है और खुलासा किया है कि उनका हर रिश्ता बुरी स्थिति में खत्म हुआ था। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Priyanka Chopra ने पति निक से पहले अपने टूटे रिश्तों पर की बात, कहा- 'बुरे तरीके से हुए थे ब्रेकअप'

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली बेहतरीन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा काफी ओपन रही हैं। इस बीच, हाल ही में उन्होंने एलेक्स कूपर द्वारा होस्ट किए गए एक इंटरनेशनल पॉडकास्ट में अपने पिछले रोमांटिक रिश्तों पर खुलकर बात की है। 

प्रियंका ने अपने ब्रेकअप्स पर की बात

शो के दौरान होस्ट एलेक्स ने प्रियंका से उनके पिछले रिश्तों के बारे में कुछ सवाल पूछे, जिन पर एक्ट्रेस ने बेझिझक जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया कि क्या निक जोनस से मिलने से पहले वह किसी खास रिलेशनशिप पैटर्न को फॉलो करती थीं? जिसका बेबाकी से जवाब देते हुए 'सिटाडेल' एक्ट्रेस ने कहा कि वह अपने होने वाले पति निक से मिलने से पहले एक रिश्ते से दूसरे रिश्ते में जंप कर रही थीं।

priyanka-nick

प्रियंका ने खुद को 'सीरियल मोनोगैमिस्ट' (एक रिश्ते से दूसरे रिश्ते में जंप करने वाला) बताया और कहा कि उन्होंने रिश्तों के बीच खुद को बिल्कुल भी समय नहीं दिया। हालांकि, उन्होंने खुलासा किया कि निक से मिलने के दो साल पहले से वह किसी के साथ सीरियस रिलेशनशिप में नहीं थीं। जब Nick Jonas संग सीरियस नहीं होना चाहती थीं Priyanka, एक्ट्रेस ने एग्स फ्रीज करने पर भी की थी बात, पढ़ें पूरी खबर

प्रियंका ने किसी का नाम लिए बिना अपने ब्रेकअप्स पर भी बात की और स्वीकार किया कि उनके रिश्ते खराब तरीके से खत्म हुए थे। हालांकि, उन्होंने इस फैक्ट को मानने से भी इनकार नहीं किया कि उन्होंने अपने पास्ट में जिनको भी डेट किया था, वे सभी अच्छे थे। उन्होंने यह भी कहा कि निक के साथ रिश्ते में आने से पहले उन्होंने अपने आखिरी ब्रेकअप के बाद यह जानने के लिए कुछ समय लिया था कि आखिर उनके पिछले सभी रिश्ते एक गलती के तौर पर क्यों खत्म हुए थे।

priyanka chopra

प्रियंका ने नाक की खराब सर्जरी पर भी की बात

पॉडकास्ट के दौरान, उन्होंने 'मिस वर्ल्ड' का ताज पहनने के बाद अपनी नाक की खराब सर्जरी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि वह लंदन में थीं और उन्हें साइनस का सीरियस अटैक आया था, जिसकी वजह से डॉक्टर को पॉलीपेक्टॉमी करनी पड़ी थी, जिसकी वजह से उनकी नाक की शेप बदल गई थी। इस वजह से कुछ फिल्में भी प्रियंका के हाथ से निकल गई थीं और इससे उन्हें काफी दुख हुआ था।

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक संग शेयर की तस्वीर

इसके साथ ही, प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह अपने पति निक के साथ वॉक करती हुई नजर आ रही हैं। फोटो में बैकसाइड से नजर आ रहे निक जहां ब्लैक स्लीवलेस टी-शर्ट के साथ ब्लैक पैंट कैरी किए हुए हैं, वहीं प्रियंका व्हाइट शर्ट के साथ डेनिम शॉर्ट्स में देखी जा सकती हैं। फोटो में कपल के साथ उनके पेट को भी देखा जा सकता है। प्रियंका ने फोटो के साथ लिखा है, ''सपने किससे बनते हैं।''

pariyanka chopra

बता दें कि निक जोनस से शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा का नाम कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ जुड़ा था, जिनमें अक्षय कुमार, शाहिद कपूर और हरमन बावेजा शामिल हैं। वहीं, शाहरुख खान के साथ भी प्रियंका के रूमर्ड रिलेशनशिप ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, शाहरुख ने हमेशा इस तरह की अफवाहों का खंडन किया था।

खैर, अब प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी करके खुश हैं। कपल को एक बेटी मालती मैरी का आशीर्वाद प्राप्त है। फिलहाल, प्रियंका के अपने पुराने रिश्तों पर किए गए इन खुलासों पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.