मां की दुआओं की वजह से निक जोनस से मिली हैं प्रियंका चोपड़ा, लेटेस्ट इंटरव्यू में कही ये बात

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में पति निक जोनस संग अपनी मैरिड लाइफ को लेकर कई सारी बातें की हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

मां की दुआओं की वजह से निक जोनस से मिली हैं प्रियंका चोपड़ा, लेटेस्ट इंटरव्यू में कही ये बात

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी खूबसूरती और अभिनय का जलवा दिखाने वाली ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की हाल ही में किताब ‘अनफिनिश्ड’ (Unfinished) लॉन्च हुई है। इस किताब में प्रियंका ने पर्सनल से प्रोफेशनल तक के अपने अनुभवों को शेयर किया है। अपनी इस किताब को लॉन्च करने के लिए एक्ट्रेस ओप्रा विन्‍फ्री (Oprah Winfrey) के शो पर पहुंची, जहां उन्होंने अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) संग अपनी मैरिड लाइफ के बारे में कई सारी बातें की हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उनकी मां की वजह से निक जोनस उनसे मिले हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

पहले ये जान लीजिए कि, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा 1 दिसंबर 2018 को अपने 'सपनों के राजकुमार' सिंगर निक जोनस संग शादी के पवित्र बंधन में बंधी थीं। प्रियंका और निक के बीच 10 सालों का एज गेप है। बावजूद इसके, कपल्स के लिए दोनों का प्यार किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है। प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया पर पति निक जोनस संग तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं। यही नहीं, प्रियंका अपने इंटरव्यूज में निक जोनस की तारीफों के पुल बांधती नजर आती हैं। (ये भी पढ़ें- 'मिर्जापुर' फेम विक्रांत मैसी मंगेतर शीतल संग करते हैं किचन ड्यूटीज, एक्टर ने सेट किया 'हसबैंड गोल')

अब आपको बताते हैं प्रियंका के लेटेस्ट इंटरव्यू के बारे में। दरअसल, अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ के प्रमोशन के लिए प्रियंका चोपड़ा ओप्रा विन्‍फ्री के शो पर पहुंची थीं, जहां ओप्रा ने प्रियंका से किताब से जुड़ी कई सारें बातें पूछी। ओप्रा ने प्रियंका की किताब की एक लाइन को उकेरा, जिसमें प्रियंका ने कहा था कि, ‘जब मैं बुरे रिलेशनशिप से गुजर रही थीं, तब मेरी मां ने मुझसे कहा था, ‘मुझे उम्मीद है कि आप एक दिन किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जो आपकी सारी परेशानियों को दूर कर देगा।’ और तभी मेरी लाइफ में निक जोनस आ गए।’ इस पर एक्ट्रेस ने हंसते हुए ओप्रा के सवालों का जवाब दिया।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘हो सकता है कि मैंने किताब को कवर से आंका हो। ईमानदारी से कहूं तो जब निक जोनस ने मुझे मैसेज किया था, तब मैंने उसे सीरियसली नहीं लिया था।’ इसके पीछे की वजह बताते हुए प्रियंका ने कहा, ‘मैं 35 साल की थी। मैं शादी करना चाहती थी, मैं बच्चे पैदा करना चाहती थी। वह 20 साल का था। मुझे नहीं लगता था कि वो ये सब करता। जब तक मैं उसके साथ बाहर गई नहीं, तब तक मैं ऐसा ही उसके लिए सोचती थी।’ (ये भी पढ़ें- रोहनप्रीत सिंह ने वाइफ नेहा कक्कड़ संग रोमांटिक फोटो शेयर कर बताया कैसे रब ने बनाई उनकी जोड़ी)

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस की खूब तारीफें कीं। उन्होंने कहा, ‘वह आत्मविश्वासी और समझदार हैं। वो मेरे सपने और मेरी उपलब्धियों को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं। यह एक ऐसी सच्ची पार्टनरशिप है, जिसमें वह मुझे हर उस चीज़ में सपोर्ट करते हैं, जो हम एक साथ करते हैं। मुझे सच में विश्वास है कि मेरी मां की दुआएं की वजह से वो मुझे मिले हैं।’ (ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट किश्वर मर्चेंट को अपने बेबी को लेकर है इस बात की टेंशन, वीडियो में शेयर कीं फीलिंग्स)

फिलहाल, मां की दुआओं में बहुत शक्ति होती है और जब वह दुआएं बच्चों के लिए होती हैं, तो बात ही अलग होती है। वैसे, प्रियंका के इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- प्रियंका चोपड़ा)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.