Priyanka Chopra ने बेटी Malti की पहली भारत यात्रा पर की बात, कहा- 'उसे सब कुछ पसंद आया'

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में अपनी अपकमिंग सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन को शुरू करने के अपने अनुभव और अपनी बेटी मालती की पहली भारत यात्रा के बारे में बात की है। आइए बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Priyanka Chopra ने बेटी Malti की पहली भारत यात्रा पर की बात, कहा- 'उसे सब कुछ पसंद आया'

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी आगामी सीरीज 'सिटाडेल' की रिलीज के लिए तैयार हैं। वह वर्तमान में अपने सह-कलाकार रिचर्ड मैडेन के साथ लंदन में सीरीज का प्रमोशन कर रही हैं। बीते दिनों दोनों ने मुंबई से प्रचार शुरू किया और प्रियंका को अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ देखा गया। यह मालती की भारत की पहली यात्रा थी। हाल ही में, एक इंटरव्यू में प्रियंका ने मुंबई में प्रमोशन शुरू करने के अपने अनुभव और अपनी बेटी की पहली भारत यात्रा के बारे में बात की।

प्रियंका चोपड़ा ने भारत यात्रा पर की बात

'एक्स्ट्रा टीवी' से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि जब उन्होंने मुंबई में प्रमोशन शुरू किया तो वह भावुक हो गईं। अभिनेत्री ने साझा किया, "यह बहुत प्यारा था। यह मेरे लिए बहुत भावनात्मक था कि हमने इस पूरे वैश्विक दौरे को मुंबई में शुरू किया। मैं रिचर्ड और मेरी मां के ठीक बगल में बैठी थी और हम दोस्तों, परिवार व इंडस्ट्री के लोगों से घिरे हुए थे। यह मेरे लिए वास्तव में भावनात्मक था। यही सब कुछ है, जो मैंने सीखा है और जो कुछ भी मैं जानती हूं। यह कुछ ऐसा है जिस पर मुझे बहुत गर्व है और उम्मीद है कि लोग शो का उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमने इसका आनंद लिया है।"

priyanka

प्रियंका ने बेटी की इंडिया जर्नी का बताया अनुभव

इसके अलावा, प्रियंका ने मुंबई में अपनी बेटी के अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मुंचकिन को यहां रहना बहुत पसंद है। उन्होंने कहा, "यह भारत में मालती का पहला मौका था। उसे ये काफी पसंद आया। नजारों से लेकर आवाजों तक, अपनी नानी के घर जाने से लेकर खाने तक, उसे यहां की हर चीज बहुत पसंद है।"

अपनी यात्रा के दौरान प्रियंका को बेटी मालती को सिद्धिविनायक मंदिर ले जाते हुए देखा गया था। उन्होंने अपने फैंस के साथ तस्वीरें भी साझा की थीं और लिखा था, "एम एम की भारत की पहली यात्रा, श्री सिद्धिविनायक के आशीर्वाद से पूरी होनी थी।" हालांकि, इसके लिए उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा था। वजह जानने के लिए यहां क्लिक करें।

priyanka

प्रियंका चोपड़ा अपने लॉस एंजेलिस वाले घर में करती हैं इंडियंस का वेलकम

अपनी भारत यात्रा के दौरान 'इंडिया टीवी' के साथ एक साक्षात्कार में प्रियंका ने बताया था कि कैसे कोई भी भारतीय अभिनेता जो विदेश जाता है, उनसे मिलना चाहता है और वह हमेशा मदद करने में खुश रहती हैं। उन्होंने कहा था, “मुझे फोन आता है और मैं चाहती हूं कि फोन आए। आप वहां किसी को नहीं जानते हैं, आप सेट पर जाते हैं, काम कर रहे हैं, घर आ रहे हैं और फिर क्या? दीवारों काटने को आती हैं।''

आगे प्रियंका ने कहा, ''शुरुआत में अपनी कम्युनिटी को छोड़ना, अपने खाने को छोड़ना, अपनी फैमिली और फ्रेंड्स को छोड़ना मेरे लिए बहुत मुश्किल था। परिवार, जान-पहचान, दोस्त, सब कुछ छोड़ के वहां जाना मेरे लिए यह बहुत कठिन था, इसलिए मेरे लिए ये करना बहुत जरूरी है, क्योंकि मेरा घर है वहां। मेरी इंडस्ट्री के लोग कहते हैं कि देखो हमारी लड़की है वहां पे, तो मेरा रिएक्शन होता है, आ जाओ मेरे घर खाना खाने के लिए।"

priyanka

बता दें कि मार्च 2023 में साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने प्रियंका से उनके 'LA' होम में मुलाकात की थी। वह इससे पहले प्रीति जिंटा, उनके पति जीन गुडएनफ और अन्य जैसे सेलेब्स की मेजबानी कर चुकी हैं।

फिलहाल, प्रियंका की अतिथि सत्कार भावना हमें काफी अच्छी लगी। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.