निक जोनस से पहली बार नाइटी में मिली थीं सास मधु चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा ने सुनाया मजेदार किस्सा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक इवेंट के दौरान अपनी मां मधु चोपड़ा और पति निक जोनस की पहली मुलाकात का मजेदार किस्सा बताया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

निक जोनस से पहली बार नाइटी में मिली थीं सास मधु चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा ने सुनाया मजेदार किस्सा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग के दम पर धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चाओं में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने कई इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के मजेदार किस्से शेयर करती रहती हैं, जिसे सुनकर फैंस भी काफी ज्यादा खुश होते हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस ने एक इवेंट में अपनी मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) और पति निक जोनस (Nick Jonas) की पहली मुलाकात का एक मजेदार किस्सा सुनाया है, जिसे याद करके आज भी वह मन ही मन हंस पड़ती हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

इससे पहले, हम आपको प्रियंका चोपड़ा के बारे में बताते हैं। प्रियंका चोपड़ा 1 दिसंबर 2018 को अपने 'सपनों के राजकुमार' व अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग शादी के पवित्र बंधन में बंधी थीं। दोनों की पहली मुलाकात वैनिटी फेयर ऑस्कर की आफ्टर पार्टी के दौरान हुई थी। प्रियंका और निक के बीच 10 सालों का एज गेप है, इसी वजह से कपल काफी ज्यादा ट्रोलर्स के निशाने पर रहता था। लेकिन सभी आलोचनाओं को किनारे रखते हुए, प्रियंका और निक ने उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चिन रीति-रिवाजों से शादी की थी। वहीं, अब दोनों तमाम कपल्स के लिए किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं हैं। दोनों की शादी को दो साल हो गए हैं और तब से लेकर अब तक हम इस कपल को लाइफ के हर कदम पर प्रोफेशनली व पर्सनली एक-दूसरे को सपोर्ट करते हुए देखते हैं। (ये भी पढ़ें: अस्पताल में एडमिट होने की खबरों के बीच बेटे संग घर के बाहर दिखीं करीना कपूर, फैंस ने पूछे ऐसे सवाल)

आइए अब आपको निक जोनस और उनकी सास मधु चोपड़ा की पहली मुलाकात के बारे में बताते हैं। दरअसल, 19 फरवरी 2021 को जयपुर 'लिटरेचर फेस्टिवल' 2021 के 14वें संस्करण की वर्चुअल शुरुआत हुई। इसी फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा ने राइटर शोभा डे से बातचीत करते हुए पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा की पहली मुलाकात के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘यह आमतौर पर किसी के माता-पिता से मिलने वाली मुलाकात नहीं मानी जा सकती है। वह आज भी उस घटना को याद करते हुए मुझे चिढ़ाती हैं। जब मैं निक को घर लेकर जा रही थी, तब रात के लगभग 1 बजने वाले थे और उस दौरान मैं अपनी मां को फोन करना भी भूल गई थी। जब मुझे फोन करने की याद आई, तब हम घर से सिर्फ 10 मिनट की दूरी पर थे। इसलिए मैंने सीधा घर जाने का सोचा था।’ (ये भी पढ़ें: अनिता हस्सनंदनी और रोहित रेड्डी ने अपने बेटे के नाम का किया खुलासा, भारती सिंह ने दिखाई झलक)

इसके आगे प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि, ‘मैं निक को लेकर घर पहुंची, तो यह देखकर मेरी मां हैरान रह गई थी। उस वक्त रात के 1 बज रहे थे और वह नाइटी में थीं। यह सब मेरे लिए भी काफी ज्यादा अजीब हो गया था। हमें देखकर उनका रिएक्शन भी ऐसा था, ‘ओह! एक सेकंड।’ इसके बाद वह सीधा बाथरूम में चली गईं और वहां पर लिपस्टिक लगाने लगीं। इसके बाद उन्होंने मुझे कहा था कि, ‘तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया था? अब मैं बाहर नहीं आऊंगी।’ उनकी ये बात सुनकर मैंने भी कहा था कि, अगर आप बाहर नहीं आना चाहतीं, तो आप लिपस्टिक क्यों लगा रही हैं।’ (ये भी पढ़ें: सुष्मिता सेन की बेटी रेनी सेन ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में सोशल मीडिया पर कही ये बात)

इससे पहले, प्रियंका चोपड़ा ने ‘संडे टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में अपने और निक जोनस के होने वाले बच्चों को बारे में भी कहा था, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। एक्ट्रेस ने कहा था, ‘वह अपने पति से 11 बच्चे चाहती हैं।’ ये कहते ही वह जोर-जोर से हंसने लगी थीं और फिर एक्ट्रेस ने कहा था, ‘शायद 11 बच्चे कुछ ज्यादा हो जाएंगे। लेकिन मैं ज्यादा से ज्यादा बच्चे चाहती हूं।' प्रियंका ने अपनी ये बात मजाक में कही थी, लेकिन उनके इस बयान से साफ था कि प्रियंका अब मां बनने का सपना देख रही हैं और फैमिली को आगे बढ़ाना चाहती हैं।

फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक के साथ लॉस एंजिल्स में अपनी मैरिड लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं। कपल अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें व वीडियोज शेयर करता रहता है, जिसे फैंस भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं। तो आपको एक्ट्रेस के पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा की पहली मुलाकात का ये मजेदार किस्सा कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।  

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.