प्रियंका चोपड़ा ने 40वें बर्थडे पर बेटी मालती के साथ की ट्विनिंग, पति निक ने सासू मां संग किया डांस

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस 18 जुलाई 2022 को 40 साल की पूरी हो गईं और उन्होंने अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों के साथ समुद्र तट पर अपना विशेष दिन मनाया। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने 40वें बर्थडे पर बेटी मालती के साथ की ट्विनिंग, पति निक ने सासू मां संग किया डांस

बॉलीवुड से ​हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी प्रोफेशनल लाइफ में सफलता को एंजॉय कर रही हैं और पति निक जोनस व बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। 18 जुलाई 2022 को एक्ट्रेस ने अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर उन्हें दुनिया भर से अपार प्यार और हार्दिक शुभकामनाएं मिली थीं। अब प्रियंका के जन्मदिन के जश्न की कुछ अनदेखी तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

priyanka

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर पत्नी आलिया भट्ट के साथ हनीमून पर जाने की कर रहे प्लानिंग, एक्टर ने किया खुलासा)

पहले तो ये जान लीजिए​ कि, प्रियंका और निक ने सेरोगेसी के माध्यम से अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया था और वर्तमान में उनका जीवन उनकी बेटी के इर्द-गिर्द घूम रहा है। मालती का जन्म समय से पहले ही हो गया था, जिस​के चलते उन्हें 100 दिनों तक एनआईसीयू में रखा गया था। हालांकि, प्रियंका और निक ने इससे अपने उत्साह को प्रभावित नहीं होने दिया और उन्होंने धैर्यपूर्वक अपनी बच्ची को गोद में लेने का इंतजार किया था। उस कठिन समय में कपल एक-दूसरे के साथ खड़ा रहा। हालांकि, अब मालती अपने माता-पिता के साथ हैं, तो वे अपने जीवन के हर दिन को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

priyanka

20 जुलाई 2022 को हमें प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती की एक खूबसूरत तस्वीर मिली। इस फोटो में प्रियंका को अपनी बच्ची को गोद में लिए हुए देखा जा सकता है। वह अपनी सबसे अच्छी दोस्त तमन्ना दत्त के साथ कैमरे के लिए पोज़ दे रही हैं। अभिनेत्री ने कट आउट डिटेलिंग के साथ एक लाल गाउन पहना था और उनकी बेटी ने एक लाल रंग की फ्रॉक पहनी थी। रेड आउटफिट में ट्विनिंग करती हुई मां-बेटी की जोड़ी बहुत प्यारी लग रही थी और इसने हमारा दिल जीत लिया।

priyanka

(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट आलिया भट्ट शूटिंग के दौरान बेबी बंप छुपाती आईं नजर, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो)

दूसरी ओर, प्रियंका के पति निक जोनस ने भी बर्थडे बैश में अपने अद्भुत प्रदर्शन से शो को चुरा लिया। एक वीडियो में हम देख सकते हैं कि, प्रियंका अपने दोस्तों और परिवार के साथ रात में समुद्र तट पर चिल कर रही थीं और वे कुछ मैक्सिकन संगीत का आनंद ले रहे थे। हालांकि, जिस बात ने हमारा ध्यान खींचा, वह यह थी कि, निक बीच पर खड़े होकर अपनी पत्नी प्रियंका के लिए गा रहे थे और डांस कर रहे थे। जल्द ही उनकी सास मधु चोपड़ा भी उनके साथ हो गईं और दोनों ने एक साथ डांस किया, जबकि अन्य सभी ने उनका उत्साह बढ़ाया। यहां देखें वीडियो।

यह पहली बार नहीं है, जब हमने प्रियंका को अपनी नन्ही सी बच्ची के साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा है। इस​के पहले, 8 जुलाई 2022 को प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ घर से बाहर कदम रखा था और उन्होंने इसकी एक तस्वीर साझा की थी। अपने इंस्टा हैंडल से प्रियंका ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपनी बच्ची के साथ एक शांत स्थान पर बैठी देखी जा सकती हैं। पिंक कलर के आउटफिट में मालती काफी क्यूट लग रही थीं और उन्होंने अपने लुक को ब्लू हैट से स्टाइल किया था। हालांकि, प्रियंका ने अपनी बेटी के चेहरे को दिल के इमोटिकॉन से छिपा दिया था।

priyanka

(ये भी पढ़ें- रुपाली गांगुली को डिलीवरी के बाद बढ़े 86 किलो वजन के लिए मिले थे ताने, अब एक्ट्रेस ने कही ये बात)

फिलहाल, हमें प्रियंका और उनकी बेटी मालती की तस्वीर ​काफी पसंद आई। वैसे, आपको ये कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.