अनुष्का शर्मा के बाद अब प्रियंका चोपड़ा भी बनना चाहती हैं मां, इंटरव्यू में बच्चे को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड व हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा है कि वह अपने पति निक जोनस से बहुत सारे बच्चे चाहती हैं। आइए आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

अनुष्का शर्मा के बाद अब प्रियंका चोपड़ा भी बनना चाहती हैं मां, इंटरव्यू में बच्चे को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनके बयानों की भी चर्चा भारत से लेकर विदेशों तक होती है। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपने से 10 साल छोटे पति निक जोनस (Nick Jonas) से बच्चे की इच्छा जाहिर की है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

इससे पहले ये जान लीजिए कि, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा 1 दिसंबर 2018 को अपने 'सपनों के राजकुमार' सिंगर निक जोनस संग शादी के पवित्र बंधन में बंधी थीं। प्रियंका और निक के बीच 10 सालों का एज गेप है। बावजूद इसके, कपल्स के लिए दोनों का प्यार किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है। दोनों की शादी के दो साल हो गए हैं और अब प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस से बच्चा चाहती हैं। ये हम नहीं, बल्कि खुद एक्ट्रेस ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा है। (ये भी पढ़ें- 'दंगल गर्ल' बबीता फोगाट ने बेटे को दिया जन्म, 2019 में विवेक सुहाग से की थी शादी)

दरअसल, ‘संडे टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति के साथ लॉकडाउन समय का अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि वह खुद को धन्य महसूस करती हैं कि उन्होंने अपने पति के साथ इतना समय बिताया। प्रियंका ने यहां तक कहा कि इस महामारी ने उन्हें इतने समय तक एक ही जगह पर रहने का मौका दिया, वरना काम के चलते अक्सर पूरी दुनिया की यात्रा करने में ही समय बीत जाता था।

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से कई बच्चों की इच्छा भी जताई। उन्होंने इंटरव्यू में कहा, ‘वह अपने पति से 11 बच्चे चाहती हैं।’ ये कहते ही वह जोर-जोर से हंसने लगती हैं और कहती हैं कि वह एक क्रिकेट टीम बनाना चाहती हैं। इसके बाद एक्ट्रेस थोड़ी संभली और सोचकर कहा, 'शायद 11 बच्चे कुछ ज्यादा हो जाएंगे।' उन्होंने कहा कि वह बच्चे चाहती हैं और ज्यादा से ज्यादा चाहती हैं। प्रियंका ने मजाक में ये बात कही। लेकिन उनके इस बयान से साफ है कि प्रियंका अब मां बनने का सपना देख रही हैं और फैमिली को आगे बढ़ाना चाहती हैं। (ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने गर्ल गैंग के साथ 'पायजामा पार्टी' की शेयर की तस्वीर, नए घर में शिफ्ट होने का दिया हिंट)

वहीं, जब प्रियंका से अपने पति निक के साथ 10 साल एज गैप को लेकर सवाल किया गया। तब एक्ट्रेस ने इसका जवाब देते हुए कहा, ‘किसी भी अन्य जोड़े की तरह हम भी एक-दूसरे को समझते हैं और एडजस्ट करते हैं। यह एज गैप रिश्ते में किसी तरह की रुकावट नहीं, बल्कि एडवेंचर लेकर आता है। इससे दोनों के रिश्ते में किसी तरह की परेशानी नहीं आती है। आखिरकार हम दोनों को दुनिया से अलग किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत होती है जो हमारे साथ खड़ा हो, उसके साथ अच्छा लगता हो और हम दोनों एक-दूसरे के साथ होते हैं।’

पिछले महीने उनकी शादी को दो साल पूरे हुए थे। इस खास मौके पर कपल ने अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करके एक-दूसरे को मैरिज एनिवर्सरी की बधाई दी थी। इन फोटोज को देखकर कपल की शाही शादी का अंदाजा लगाया जा सकता है। फोटोज में प्रियंका चोपड़ा लाल लहंगे में दुल्हन की तरह सजी हुई दिखाई दे रही हैं। आइए देखते हैं वो फोटोज। (ये भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर श्रीराम नेने ने शेयर की फैमिली फोटो, एक्ट्रेस की मां भी आईं नजर)

फिलहाल, ये तो साफ है कि प्रियंका चोपड़ा अब अपनी फैमिली आगे बढ़ाना चाहती हैं। अब देखना होगा कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी की खुशखबरी कब तक सुनाती हैं। तो आपको ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.