प्रियंका बनीं प्यारी बेटी की मां, 12 हफ्ते पहले जन्मी बेबी गर्ल अभी रहेगी अस्पताल में: रिपोर्ट

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति व सिंगर निक जोनस के एक करीबी सूत्र ने उनके पहले बच्चे के लिंग के बारे में बताया है और उन्होंने यह भी साझा किया कि, कपल के बेबी की प्री-मैच्योर डिलीवरी हुई है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रियंका बनीं प्यारी बेटी की मां, 12 हफ्ते पहले जन्मी बेबी गर्ल अभी रहेगी अस्पताल में: रिपोर्ट

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके सिंगर पति निक जोनस (Nick Jonas) ने 21 जनवरी 2022 की रात को सोशल मीडिया के जरिए ये घोषणा की कि, वह सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। कपल ने अपने बच्चे के लिंग का खुलासा करने से परहेज किया था, लेकिन एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि, प्रियंका और निक ने एक बच्ची का स्वागत किया है।

priyanka

दरअसल, US की वेबसाइट 'US वीकली' की रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका एक बेटी की मां बनी हैं। वहीं, 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, 'प्रियंका की बेटी का जन्म डॉक्टर द्वारा दी गई डेट से 12 हफ्ते पहले ही हो गया है। कपल का बेबी लॉस एंजेलिस के बाहरी इलाके सदर्न कैलिफोर्निया के एक हॉस्पिटल में हुआ है। प्री-मैच्योर डिलीवरी के कारण बेबी काफी कमजोर है। ऐसे में निक-प्रियंका ने यह फैसला किया है कि, जब तक बेबी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाती, तब तक वह अस्पताल में ही रहेगी। कपल कथित तौर पर अप्रैल में अपने बच्चे की उम्मीद कर रहा था और इसके लिए उन्होंने बकायदा प्लानिंग भी की थी।

priyanka

(ये भी पढ़ें- क्या मौनी रॉय ने कैंसिल कर दी मुंबई में अपनी रिसेप्शन पार्टी? लेटेस्ट रिपार्ट में सामने आई बात)

अपने बच्चे के आगमन की घोषणा करते हुए प्रियंका-निक ने एक बयान में साझा किया था, जिसमें लिखा था, “हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि, हमने सरोगेसी के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान प्राइवेसी की मांग करते हैं, क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।"

priyanka

इससे पहले, नवंबर 2021 में ओटीटी प्लेटफॉर्म 'नेटफ्लिक्स' के प्रोग्राम 'जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट' में प्र‍ियंका चोपड़ा ने स्टेज से अपने पति निक की खूब खिंचाई की थी। शो में रोस्ट के दौरान प्रियंका ने अपनी फैमिली प्लानिंग के बारे में भी बात की थी। उन्होंने साझा किया था कि, "हम इकलौते ऐसे कपल हैं, जिनके अभी तक बच्चे नहीं हुए हैं। यही वजह है कि, आज इस बारे में ऐलान करते हुए मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं। सॉरी बेबी मुझे ये बताना होगा। निक और मैं प्लानिंग कर रहे हैं कि, आज रात हम जमकर दारू पियेंगे और कल सुबह तक सोयेंगे।" जहां दर्शक एक्ट्रेस की इस बात पर ठहाके मारकर हंस पड़े थे, वहीं निक एक्ट्रेस की ये बात सुनकर हैरान हो गए थे। इसके बाद अभिनेत्री ने उनसे कहा था, "जब मैंने ऐसा कहा तो, आपका चेहरा वाकई डरावना सा हो गया था।" निक ने रिएक्ट करते हुए कहा था, 'हां, मैं थोड़ा चिंतित था।' अंत में प्रियंका ने निक जोनस को 'बच्चा' कहते हुए कहा था कि, 'मैं किसी और बच्चे का ख्याल नहीं रखना चाहती हूं, मेरा मतलब मुझे किसी और से शादी नहीं करनी है।'

(ये भी पढ़ें: जय अनमोल अंबानी की शादी की रस्में शुरू, मंगेतर कृशा शाह को गोद में उठाते आए नजर)

जानकारी के लिए बता दें कि, साल 2018 में प्रियंका और निक ने उम्मेद भवन पैलेस में अपने-अपने धर्म के मुताबिक दो रीति-रिवाजों के अनुसार शादी रचाई थी। प्रियंका, अपने पति निक से उम्र में करीब 10 साल बड़ी हैं, लेकिन उनके बीच अटूट प्यार को देखकर ऐसा लगता है कि, उम्र महज एक संख्या है। शादी के बाद से ही एक्ट्रेस अपने पति निक के साथ अमेरिका के लॉस एंजेलिस में एंजॉय कर रही हैं। और अब कपल ने शादी के करीब तीन साल बाद सरोगेसी के जरिए अपने पैरेंटहुड जर्नी की शुरुआत की है। 

priyanka

(ये भी पढ़ें: इब्राहिम अली खान के साथ स्पॉट होने पर पलक तिवारी ने छुपाया चेहरा, नेटिजन्स ने किया ट्रोल)

फिलहाल, हम प्रियंका और निक की बेटी के लिए अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.