प्रियंका चोपड़ा ने जेठ-जेठानी को विश की वेडिंग एनिवर्सरी, शेयर की प्यारी फोटो

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने जेठ जो जोनस और जेठानी सोफी टर्नर को वेडिंग एनिवर्सरी विश करते हुए एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। आइए देखते हैं वो फोटो।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने जेठ-जेठानी को विश की वेडिंग एनिवर्सरी, शेयर की प्यारी फोटो

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का ग्लैमर लुक बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक चर्चाओं में बना रहता है। प्रियंका अब ग्लोबल एक्ट्रेस बन चुकी हैं। हालांकि, प्रोफेशनल लाइफ में प्रियंका चाहे जितनी भी क्लासी बने, लेकिन वो अपनी फैमिली से बहुत प्यार करती हैं। वो अक्सर स्पेशल ओकेजन पर अपनी फैमिली को स्पेशल फील कराती रहती हैं। आज यानी 30 जून 2021 को प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस (Joe Jonas) और जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने उन्हें एक प्यारी तस्वीर के जरिए एनिवर्सरी विश किया है।

Priyanka Chopra

पहले ये जान लीजिए कि, निक जोनस के भाई यानी प्रियंका के जेठ जो जोनस एक अमेरिकन सिंगर हैं, वहीं उनकी जेठानी सोफी टर्नर को सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोंस’ के लिए जाना जाता है। सोफी और जो जोनस ने साल 2019 में शानदार तरीके से लॉस वेगास में शादी कर ली थी। इसके ठीक दो महीने बाद कपल ने फ्रांस में फिर से शादी की थी। शादी के ठीक एक साल बाद यानी जुलाई 2020 में कपल ने अपने घर एक बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम विला है।

(ये भी पढ़ें- मां की दुआओं की वजह से निक जोनस से मिली हैं प्रियंका चोपड़ा, लेटेस्ट इंटरव्यू में कही ये बात)

Sophie Turner And Joe Jonas

अब आइए आपको दिखाते हैं प्रियंका का वो पोस्ट। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर अपनी जेठानी सोफी और जेठ जो की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में जो ने अपनी लेडीलव सोफी को हग कर रखा है और बैकग्राउंड में रेड व ऑरेंज कलर के बैलूंस लगे हैं। इसे शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है, ‘हैप्पी एनिवर्सरी लव बर्ड्स।’ इसके साथ उन्होंने एक हार्ट की इमोजी भी बनाई है।

Sophie Turner And Joe Jonas

वहीं, प्रियंका चोपड़ा के लविंग हसबैंड निक जोनस ने भी अपने भाई जो जोनस और भाभी सोफी टर्नर को एनिवर्सरी विश किया है। निक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने भाई-भाभी की शादी की एक तस्वीर का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसे उन्होंने अपने भाई जो के अकाउंट से लिया है। इसके साथ निक जोनस ने कैप्शन में लिखा है, ‘हैप्पी एनिवर्सरी गायज़। लव यू।’

Sophie Turner And Joe Jonas

सोफी टर्नर और जो जोनस की लव स्टोरी

सोफी टर्नर हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस व मॉडल हैं। वैसे, तो उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन असली पहचान उन्हें सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोंस’ से मिली है। वो अक्सर अपने बोल्ड लुक के चलते सुर्खियों में रहती हैं। वहीं, जो जोनस एक मशहूर सिंगर हैं। दोनों की पहली मुलाकात साल 2016 में हुई थी, जहां पहली नजर में दोनों एक-दूसरे से अट्रैक्ट हो गए थे। महज एक साल की डेटिंग के बाद ही दोनों ने एक-दूसरे संग अपनी पूरी जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया था। दोनों ने साल 2017 में एक-दूसरे संग सगाई की थी और इसके दो साल बाद ही दोनों ने शादी कर ली थी।

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल)

Sophie Turner And Joe Jonas

फिलहाल, हम भी प्रियंका के जेठ और जेठानी को एनिवर्सरी की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको प्रियंका और निक जोनस के द्वारा शेयर की गई फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- प्रियंका चोपड़ा)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.