प्रियंका चोपड़ा ने जेठानी डेनियल को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की ये प्यारी तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी बड़ी जेठानी डेनियल जोनस (Danielle Jonas) को जन्मदिन विश करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। तो चलिए देखते हैं फोटो।

img

By Prakash Joshi Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने जेठानी डेनियल को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की ये प्यारी तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और यहां वो अपनी और अपने परिवार वालों की हर-छोटी बड़ी खुशी को शेयर करती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपनी बड़ी जेठानी डेनियल जोनस (Danielle Jonas) को उनका 34वां बर्थडे विश करते हुए उनके संग एक तस्वीर शेयर की है। 

पति निक जोनस को प्रियंका चोपड़ा ने दी जन्मदिन की बधाई, शेयर किया ये रोमांटिक वीडियो

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर जेठानी डेनियल जोनस संग एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में दोनों को सुंदर गाउन में देखा जा सकता है और ये दोनों ब्यूटीफुल लेडी कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रही हैं। अपनी जेठानी डेनियल को बर्थडे विश करते हुए इस फोटो पर प्रियंका ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे डेनियल, आपको प्यार और खुशी हमेशा मिलती रहें।" (ये भी पढ़ें: माही विज ने शेयर की बेटी तारा के साथ क्यूट फोटोज, गोवा बीच पर मस्ती करते हुए आ रही हैं नजर)

निक के बड़े भाई की पत्नी हैं डेनियल

डेनियल निक के बड़े भाई (प्रियंका के जेठ) केविन जोनस की पत्नी हैं। डेनियल रिएलिटी शो में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि, हेयर ड्रेसिंग के तौर पर उन्होंने अपना करियर शुरू किया था। वहीं, केविन का पूरा नाम 'पॉल केविन जोनस द्वितीय' है। केविन भी परिवार के बाक़ी सदस्यों की तरह सिंगर और एक्टर हैं।

निक जोनस हैं 3 भाई

बात अगर प्रियंका के ससुराल की करें तो उनकी फैमिली काफी बड़ी है। यहां सास-ससुर, जेठ-जेठानी, निक के 3 भाई-भाभी, एक देवर और भतीजियां भी हैं। वहीं निक के बड़े भाई केविन जोनस अमेरिकन म्यूजिशियन हैं और कुछ अमेरिकन फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुके हैं। इसके अलावा निक के एक और भाई जो जोनस भी अमेरिका के पॉपुलर सिंगर हैं। वहीं तीसरे भाई फ्रैंकी लाइम लाइट से दूर रहते हैं और वो निक से 8 साल छोटे भी हैं।

12 सितंबर 2020 को प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने पति निक जोनस के साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में दोनों एक कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं, और प्रियंका ने अपना सिर निक के कंधे पर रखा हुआ है। साथ ही दोनों ने एक-दूसरे के हाथ को मजबूती से पकड़ा हुआ है। इस फोटो में जहां निक साइड पोज देते नजर आ रहे हैं, तो वहीं प्रियंका कैमरे में देख रही हैं। इसके कैप्शन में प्रियंका ने लिखा था, "हमेशा के लिए मेरे, आपके लिए बहुत आभारी हूं @nickjonas" (ये भी पढें: सामने आई बलराज स्याल की शादी की अनदेखी तस्वीरें, दीप्ति तुली संग गुपचुप तरीके से रचाया था विवाह)

प्रियंका ने इस खास अंदाज में किया था पति निक जोनस को बर्थडे विश

इससे पहले 16 सितंबर 2020 को प्रियंका ने अपने पति निक जोनस को उनका 28वां जन्मदिन विश करते हुए निक की जिंदगी से जुड़ा एक खास वीडियो शेयर किया था, जिसमें निक की जिंदगी से जुड़ी कई यादों को दर्शाया गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि कभी निक कूल अंदाज में स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रहे हैं, तो कभी वो प्रियंका के साथ मस्ती करते हुए नजर आए रहे हैं। कुल मिलाकर ये वीडियो निक की पुरानी यादों से भरा हुआ है। इस वीडियो के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा था, "जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार।"

ऐसा है प्रियंका का न्यू हेयरस्टाइल

प्रियंका ने 12 सितंबर को ही अपनी एक क्यूट सी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें वो अपना न्यू हेयरस्टाइल फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं थीं। प्रियंका के इस न्यू लुक को फैंस ने काफी पसंद किया। इसके कैप्शन में प्रियंका ने लिखा था, "न्यू हेयर, डॉट केयर।" (ये भी पढ़ें: प्रणिता पंडित की बेटी के नाम का हुआ खुलासा, दोस्त ने 'बिटिया रानी' की फोटोज शेयर कर दी जानकारी)

फिलहाल, प्रियंका कोरोना काल में अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में हैं, और अपनी फैमिल संग काफी एंजॉय कर रही हैं। तो आपको प्रियंका द्वारा अपनी जेठानी को बर्थडे विश करने का ये अंदाज कैसा लगा? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और डेनियल जोनस  )
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.