advt
बॉलीवुड (Bollywood) की खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के जेठ-जेठानी जो जोनस और सोफी टर्नर (Joe Jonas and Sophie Turner) आज यानी 30 जून को अपनी शादी पहली सालगिरह (Wedding Anniversary) मना रहे हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने कपल को बधाई दी है। प्रियंका ने जो और सोफी की शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ''शादी की पहली सालगिरह मुबारक हो। दोनों को प्यार।''
advt
बताते चलें कि सोफी और जो ने 2016 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। जिसके बाद पिछले साल 2019 मई में दोनों ने लॉस वेगस में शादी कर ली, इस शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। इसके बाद 29 जून 2019 को इन दोनों ने फ्रांस में अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दूसरी बार शादी की थी। वैसे तो सोफी प्रियंका की जेठानी हैं लेकिन उम्र में उनसे करीब 13 साल छोटी हैं, जहां प्रियंका 37 साल की हैं वहीं सोफी अभी 24 साल की हैं। प्रियंका ने जो जोनस के छोटे भाई निक जोनस से साल 2018 में शादी की थी। (ये भी पढ़ें: पति निक जोनास पर प्रियंका चोपड़ा को आया गुस्सा, देखें लाइव वीडियो में क्या हुआ?)
advertisement
advt
कुछ दिनों पहले सोफी टर्नर की कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिसके बाद ये पुष्टि हुई थी कि जल्द ही प्रियंका चोपड़ा चाची बनने वाली हैं।
advt
वैसे आपके जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका और निक दोनों ही अमेरिका के लॉस एंजेलिस में अपने घर में रह रहे हैं। अमेरिका में दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले सबसे अधिक कोरोना वायरस के मरीज सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या 20 लाख के पार पहुंच गई है, और करीब एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। (ये भी पढ़ें: आइसोलेशन में प्रियंका चोपड़ा का ऐसे ध्यान रख रहे हैं निक जोनास, फोटो हो रही वायरल)
advertisement
advt
प्रियंका विदेश में जरूर हैं लेकिन भारत से जुड़ी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक व्यक्त किया था। वहीं, अगर बात करें प्रियंका के वर्कफ्रंट की तो इन्होंने 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में कमबैक किया है। ये मूवी 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें प्रियंका के अपोजिट फरहान अख्तर, जायरा वसीम नजर आए थे। मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई थी। इसके बाद इनकी अपकमिंग मूवी हॉलीवुड में 'द मैट्रिक्स 4' है।
advt
तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Get App
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Choose your device Android or IOS (Apple)
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Loading...