प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे पार्टी में पहना था 11 हजार रुपए का ऑल-व्हाइट आउटफिट, देखें तस्वीरें

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक खूबसूरत सफेद आउटफिट पहना था, जिसकी कीमत कुल 11 हजार रुपए है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे पार्टी में पहना था 11 हजार रुपए का ऑल-व्हाइट आउटफिट, देखें तस्वीरें

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने 18 जुलाई 2022 को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके का जश्न अभिनेत्री ने पति निक जोनस, मां मधु चोपड़ा, बेटी मालती मैरी, कजिन व एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और अपने कुछ खास दोस्तों संग मैक्सिको में मनाया था। इस भव्य सेलिब्रेशन की झलकियां सोशल मीडिया पर अब तक वायरल हो रही हैं।

pc

22 जुलाई 2022 को प्रियंका ने अपने इंस्टा हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर कीं और उनके साथ स्पेशल नोट भी लिखा। एक्ट्रेस ने अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को जन्मदिन में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया। फोटोज में वह सभी के साथ खुशी-खुशी पोज देती नजर आ रही थीं। यहां देखें वह तस्वीरें।

pc

pc

(ये भी पढ़ें- सारा खान ने BF शांतनु राजे संग पहली मुलाकात का किया खुलासा, कहा- 'हमें जुड़ाव महसूस हुआ था')

हालांकि, इन तस्वीरों में हमारा ध्यान जिस चीज ने खींचा है, वह है प्रियंका चोपड़ा का सफेद आउटफिट। एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन में यूं तो कई ड्रेसेस पहनी थीं, लेकिन व्हाइट को-ऑर्ड सेट ने महफिल लूट ली थी। फ्रंट में टाई-अप डिटेल के साथ फुल स्लीव टॉप, मैचिंग स्कर्ट और व्हाइट एक्सेसरीज ने उनके लुक को पूरा किया था। इस लुक को उन्होंने चश्मे और बंधे बालों के साथ कैरी किया था। ये ड्रेस समर और बीच वेकेशन के लिए एकदम परफेक्ट है।

pc

अगर आप भी 'देसी गर्ल' का ये आउटफिट पहनना चाहती हैं, तो आसानी से इसे खरीद सकती हैं। थोड़ी रिसर्च करने पर हमें पता चला कि, ये को-ऑर्ड सेट 'I am Gia' ब्रांड का है, जिसकी कीमत $200 है, जो भारतीय मुद्रा में 11,000 रुपए है। 

dress

इससे पहले, हमें प्रिंयका की एक तस्वीर मिली, जिसमें वह अपनी बेटी मालती के साथ सेम ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं। इस फोटो में प्रियंका अपनी बच्ची को गोद में लिए दिख रही है। इस दौरान एक्ट्रेस ने कट आउट डिटेलिंग के साथ एक लाल गाउन पहना था और उनकी बेटी ने भी लाल रंग की एक प्यारी फ्रॉक पहनी थी। रेड ड्रेस में ट्विनिंग करती हुई मां-बेटी की जोड़ी हर किसी का दिल जीत रही है।

pc

(ये भी पढ़ें- 'स्वर्ण घर' फेम एक्ट्रेस संगीता घोष सात महीने की बच्ची की हैं मां, अब किया खुलासा)

फिलहाल, आपको प्रियंका चोपड़ा की ये सफेद ड्रेस कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.