प्रियंका चोपड़ा ने पहना 21 हजार का को-ऑर्ड सेट, ऑरेंज कलर की मिडी ड्रेस में दिखा बोल्ड लुक

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ऑरेंज कलर के-ऑर्ड सेट में नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं उनका लुक।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने पहना 21 हजार का को-ऑर्ड सेट, ऑरेंज कलर की मिडी ड्रेस में दिखा बोल्ड लुक

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने दमदार अभिनय के साथ-साथ अपने शानदार फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि, प्रियंका एक सच्ची फैशनिस्टा हैं। स्ट्रीट स्टाइल हो या रेड कार्पेट लुक, वह हर अवतार में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती हैं। हाल ही में, उन्हें ऑरेंज कलर की ड्रेस में देखा गया, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही थीं।

pc

प्रियंका शुरू से ही काफी स्टाइलिश रही हैं, लेकिन जब से एक्ट्रेस ने हॉलीवुड में कदम रखा है, तब से उनके ड्रेसिंग सेंस में काफी बदलाव आया है। अभिनेत्री के पास एक पूरी आर्मी है, जो उन्हें ड्रेस चुनने से लेकर मेकअप करने तक में गाइड करती है। प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद साल 2000 में उन्होंने 'मिस वर्ल्ड' ब्यूटी पेजेंट का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज प्रियंका हॉलीवुड के फेमस सिंगर निक जोनस की वाइफ और बेटी मालती मैरी की प्राउड मां हैं।

pc

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट 18,000 रुपए की रेड ड्रेस में दिखीं 'बेबी डॉल', फ्लॉन्ट किया बेबी बंप)

अब बात करते हैं एक्ट्रेस के लेटेस्ट लुक की। दरअसल, हाल ही में अभिनेत्री ने एक शानदार बोल्ड ऑरेंज को-ऑर्ड सेट पहना था और उनके इस लुक का हर कोई दीवाना हो गया। प्रियंका ने ऑरेंज मिडी स्कर्ट और हिलेरी निट कार्डिगन स्वेटर पहना था। अपने इस शानदार लुक को एक्ट्रेस ने ऑरेज चश्मों के साथ पूरा किया और मेकअप को मिनिमल रखा था। प्रियंका के लुक की थोड़ी रिसर्च करने पर हमें पता चला कि, एक्ट्रेस के टॉप की कीमत $145 है, जो भारतीय मुद्रा में 11,484 रुपये है। वहीं, प्रियंका की मिडी की कीमत $120 है, जिसकी भारतीय कीमत 9504 रुपये है। ड्रेस की कुल लागत 20,988 रुपये है। ये ड्रेस मूवी डेट के लिए एकदम परफेक्ट है।

pc

इससे पहले, प्रियंका चोपड़ा ने अपने 40वें जन्मदिन पर सफेद रंग का आउटफिट पहना था। इस को-ऑर्ड सेट में एक्ट्रेस ने महफिल लूट ली थी। उनके इस आउटफिट के फ्रंट में टाई-अप डिटेल के साथ फुल स्लीव टॉप, मैचिंग स्कर्ट और व्हाइट एक्सेसरीज थी। इस लुक को उन्होंने चश्मे और बंधे बालों के साथ पूरा किया था। 

pc

ये को-ऑर्ड सेट 'I am Gia' ब्रांड का था, जिसकी कीमत $200 थी, जो भारतीय मुद्रा में 11,000 रुपए है। प्रियंका अच्छे से जानती हैं कि, कौन से आउटफिट को कैसे कैरी करना है। यही उन्हें सबसे अलग बनाता है।

pc

(ये भी पढ़ें- जियाना की देखभाल के लिए राजीव सेन ने की पत्नी चारु की तारीफ, कहा- 'मां-बेटी का वजन कम हो गया')

फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा का ऑरेंज को-ऑर्ड सेट आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.