प्रियंका चोपड़ा ने पहनी मिरर वर्क की मस्टर्ड शर्ट, नेटिजंस बोले- 'ये तो निक जोनस की है'

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह एक मस्टर्ड कलर की शर्ट में नजर आ रही हैं। हालांकि, नेटिजंस का दावा है कि ये शर्ट उनके पति निक जोनस की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने पहनी मिरर वर्क की मस्टर्ड शर्ट, नेटिजंस बोले- 'ये तो निक जोनस की है'

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) पॉपुलर सेलेब कपल हैं। दोनों की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री हमेशा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। सेलेब कपल न केवल अपनी केमिस्ट्री, बल्कि अपने फैशन को लेकर भी सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहता है। हाल ही में, प्रिंयका की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह एक मस्टर्ड कलर की शर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं। हालांकि, नेटिजंस का कहना है कि यह शर्ट एक्ट्रेस ने अपने पति निक जोनस की वॉर्डरोब से चुराई है।

priyanka chopra

निक जोनस और प्रियंका ने अपने प्यार को एक कदम आगे बढ़ाते हुए साल 2018 में शादी रचाई थी। दोनों की वेडिंग उस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही थी। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी और तब से दोनों कपल गोल्स देने में कभी फेल नहीं होते हैं। इस बार प्रियंका की अपनी बेटी मालती मैरी के साथ पहली दिवाली थी, जिसे उन्होंने बड़ी धूमधाम के साथ मनाया।

nick-priyanka

हाल ही में, निक और प्रियंका के फैन पेजों में से एक ने एक कोलाज साझा किया, जिसमें कपल को अलग-अलग मौकों पर एक ही शर्ट पहने हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में जहां हम प्रियंका को मस्टर्ड कलर की मिरर डिटेलिंग वर्क की शर्ट पहने हुए देख सकते हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में निक उस शर्ट को पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका ने शर्ट को ब्लैक क्रॉप टॉप और ब्लैक पैंट के साथ पेयर किया था। वहीं, निक ने भी इस शर्ट के साथ ब्लैक कलर का कॉम्बिनेशन किया था। दोनों ही अपने-अपने अंदाज में काफी प्यारे लग रहे थे। 

priyanka chopra

तस्वीर के अपलोड होते ही निक और प्रियंका के फैन्स ने अपने फेवरेट कपल पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। उनमें से कुछ ने इस बात की ओर इशारा किया कि प्रियंका ने निक की शर्ट चुरा ली और इसे बेहतरीन तरीके से स्टाइल किया। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'एक फैमिली, जो साथ रहती है, प्रार्थना करती है और कपड़े भी शेयर करती है।' वहीं, एक अन्य नेटिजन ने लिखा, 'उन्हें निक के कपड़े पहनना पसंद है।' यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

priyanka-nick

priyanka-nick

वैसे, ये पहली बार नहीं है, जब प्रियंका को निक के कपड़े पहने देखा गया हो। इससे पहले, 22 अक्टूबर 2020 को प्रियंका चोपड़ा जोनस को सफेद पैंट और एक मैचिंग स्वेटर पहने हुए देखा गया था। जाहिर है, प्रियंका ने जो कपड़े पहने थे, वह उनके पति निक जोनस के थे। दरअसल, प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी से अपनी और निक की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया था, जिसमें दोनों सेम आउटफिट पहने हुए दिखाई दे रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था, "कहां से शुरू हुआ, कहां खत्म हुआ। आपके कपड़े चुराना पसंद है @Nickonas।"

priyanka-nick

वैसे, आपको निक और प्रियंका में किसका लुक ज्यादा पसंद आया? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.