प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती की नानी मधु के साथ शेयर की पहली फोटो, लिखा प्यारा नोट

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती के साथ अपनी मां मधु चोपड़ा की एक तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती की नानी मधु के साथ शेयर की पहली फोटो, लिखा प्यारा नोट

बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के साथ शादी की थी। करीब चार चाल तक मैरिड लाइफ एंजॉय करने के बाद साल 2022 की शुरुआत में एक्ट्रेस पहली बार मां बनी थीं। उन्होंने अपने घर में एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम कपल ने मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) रखा है।

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने 8 मई 2022 को मदर्स डे के मौके पर अपनी बेटी के साथ पहली तस्वीर शेयर की थी। फोटो में प्रियंका अपनी बेटी को गोद में लिए हुए थीं और उनके पति निक अपनी बच्ची को प्यार से निहार रहे थे। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया था कि, उनकी बेटी 100 दिनों के बाद NICU से वापस लौटी हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी बच्ची मालती के साथ पहली बार अपनी मां की तस्वीर शेयर की है।

(ये भी पढ़ें- नव्या नवेली नंदा पिता निखिल नंदा के साथ मना रहीं वेकेशन, मां श्वेता बच्चन ने दी प्रतिक्रिया)

Priynaka Chopra with mother

16 जून 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां मधु चोपड़ा के जन्मदिन पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें तीन जेनरेशन को एक साथ देखा जा सकता है। फोटो में देखा जा सकता है कि, मधु चोपड़ा ने अपनी नातिन मालती को अपनी गोद में ले रखा है और प्रियंका अपनी लाडली को प्यार से निहार रही हैं। एक फ्रेम में तीनों की ये तस्वीर बेहद प्यारी लग रही है। यहां देखें वो फोटो।

Priyanka Chopra with mother and daughter

इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां को बर्थडे विश करते हुए एक नोट भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “जन्मदिन मुबारक हो मां। आप हमेशा वैसे ही मुस्कुराते रहिए, जैसे आप मुझे जीवन के लिए अपने उत्साह और हर एक दिन के अनुभवों से बहुत प्रेरित करती हैं! आपका सोलो यूरोप दौरा सबसे अच्छा जन्मदिन का उत्सव था, जिसे मैंने अभी तक देखा है। लव यू चांद और नानी वापस आ गईं। @drmadhuakhourichopra।”

Priyanka Chopra with mother

वहीं, निक जोनस ने भी अपनी सासू मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक प्यारी फोटो शेयर की है। फोटो में सास और दामाद कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। फोटो के साथ निक ने कैप्शन में लिखा है, "मेरी अविश्वसनीय सास को जन्मदिन की मुबारकबाद।"

Nick Jonas with mother in law

(ये भी पढ़ें- ऋतिक रोशन की नानी पद्मा रानी ओम प्रकाश का हुआ निधन, लंबे समय से थीं बीमार)

फिलहाल, आपको प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती और मां मधु चोपड़ा के साथ की तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.