प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी में पति निक के बराबर किया था खर्च, एक्ट्रेस ने अब किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर एक खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी में पति निक के बराबर किया था खर्च, एक्ट्रेस ने अब किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने सपनों के राजकुमार निक जोनस (Nick Jonas) से उदयपुर में ग्रैंड तरीके से शादी रचाई थी। दोनों मौजूदा समय में एक हैप्पी मैरिड लाइफ गुजार रहे हैं। हाल ही में प्रियंका ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, कपल ने अपनी शादी के खर्चे समान रूप से उठाये थे।

priyanka chopra and nick jonas

पहले ये जान लीजिए कि, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा 1 दिसंबर 2018 को अपने 'सपनों के राजकुमार' सिंगर निक जोनस संग शादी के पवित्र बंधन में बंधी थीं। कपल ने हिंदू और क्रिश्चियन परंपरा दोनों तरीकों से शादी रचाई थी। प्रियंका और निक के बीच 10 सालों का एज गैप है। बावजूद इसके, कपल एक-दूसरे के प्यार में डूबा नजर आता है। प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया पर पति निक जोनस संग तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

priyanka chopra and nick jonas marriage

(ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में बेचे 7 करोड़ के दो घर, एक ऑफिस भी दिया लीज पर, जानें उसका किराया)

अब आपको बताते हैं एक्ट्रेस के शादी को लेकर किये गए खुलासे के बारे में। दरअसल, हाल ही में की गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका ने बताया कि, उनकी शादी एक्ट्रेस के लिए एक ब्यूटीफुल एक्सपीरियंस थी। उन्होंने आगे शेयर किया कि, शादी के खर्चे उन्होंने पति निक के साथ मिलकर समान रूप से उठाए थे। प्रियंका के मुताबिक, निक के द्वारा खरीदी गई इंगेजमेंट रिंग के अलावा, उनकी शादी में हर एक चीज पार्टनरशिप में थी।

priyanka chopra and nick jonas

बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ ने आगे ये भी कहा कि, पारंपरिक रीति-रिवाजों, जहां दूल्हा और दुल्हन की साइड के टास्क पहले से निश्चित कर दिए जाते हैं को अपनाने के बजाय आपको अपनी शादी की प्लानिंग एक साथ शुरू करनी चाहिए, जहां आप ज्वेलरी और कपड़े और वह सब कुछ जो आपकी शादी का एक हिस्सा हैं, एक साथ चुनते हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक, ये एक वंडरफुल मैरिज के लिए एक खूबसूरत नींव है।

priyanka chopra and nick jonas

(ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल)

इससे पहले, 3 अगस्त 2021 की रात को प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपनी आंख बंद करके निक को गले लगाई हुई हैं। इसे शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा था, "वह घर है।" शेयर करने के कुछ ही समय बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

priyanka chopra and nick jonas

प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो आखिरी बार शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी लीड रोल में थे। वहीं, वो दोबारा फरहान के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। इस मूवी में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी लीड रोल में दिखाई देंगी।

priyanka chopra

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, प्रियंका पति निक के साथ बराबरी की जिंदगी जीने में यकीन रखती हैं। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.