प्रोड्यूसर दिनेश विजन की बहन पूजा जल्द करने वाली हैं शादी, जानिए वेडिंग डीटेल्स

बॉलीवुड के दिग्गज प्रोड्यूसर और डायरेक्टर दिनेश विजन की बहन पूजा विजन जल्द ही अपने प्यार नवजोत के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

प्रोड्यूसर दिनेश विजन की बहन पूजा जल्द करने वाली हैं शादी, जानिए वेडिंग डीटेल्स

‘स्त्री’, ‘हिंदी मीडियम’, ‘अंग्रेजी मीडियम’, ‘दसवीं’ और अपकमिंग ‘भेड़िया जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले निर्माता-निर्देशक दिनेश विजन (Dinesh Vijan) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में काफी व्यस्त हैं, क्योंकि उनकी बहन पूजा विजन (Pooja Vijan) अगले हफ्ते मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड मनजोत के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

Dinesh Vijan

शादी की रस्मों में मेहंदी, एक शानदार संगीत, पारंपरिक शादी और कोलाबा के ताजमहल होटल में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी शामिल है। शादी के फंक्शन तीन दिनों तक चलेंगे, जो अगले हफ्ते गुरुवार यानी 26 मई से शुरू होंगे। समारोह का समापन 28 मई 2022 की रात को रिसेप्शन बैश के साथ होगा।

(ये भी पढ़ें- करिश्मा तन्ना ने पति वरुण बंगेरा संग रोमांटिक फोटोज कीं शेयर, वेकेशन के ले रहीं मजे)

Dinesh Vijan with his sister Pooja

इस ग्रैंड वेडिंग में बॉलीवुड इंडस्ट्री से राजकुमार राव और पत्रलेखा, कृति सेनन, वरुण शर्मा, वरुण धवन, अभिषेक बनर्जी, अमर कौशिक, लक्ष्मण उटेकर, राधिका मदान, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना समेत कई सितारों के शामिल होने की उम्मीद है।

Dinesh Vijan with his family

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनजोत और पूजा कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिले थे और कुछ महीनों में ही एक-दूसरे के करीब आ गए। दोस्ती रोमांस में बदल गई और अब जल्द ही दोनों अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए उत्साहित हैं।

Dinesh Vijan Sister Pooja with her beau

दिनेश अपनी बहन को उनके सपनों की भव्य शादी सुनिश्चित करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। मुंबई में कुछ दिनों से संगीत की रिहर्सल चल रही है, जिसमें दिनेश के कुछ करीबी एक्टर्स, दूल्हा और दुल्हन के लिए एक मजेदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

Dinesh Vijan with siter Pooja

(ये भी पढ़ें- निक जोनस ने वाइफ प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट में दी कस्टमाइज्ड कार, एक्ट्रेस ने बताया- 'सबसे अच्छा पति')

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, दिनेश अपनी बहन से बहुत प्यार करते हैं। खैर! हमें उनकी शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.